22.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

16 जून से शिक्षा सत्र प्रारंभ, हर बच्चे को स्कूल से जोड़ने सीएम साय की पहल…

HomeChhattisgarh16 जून से शिक्षा सत्र प्रारंभ, हर बच्चे को स्कूल से जोड़ने...

Date:

रायपुर : 13 जून 2025

छत्तीसगढ़ में 16 जून से शुरू हो रहे नए शिक्षा सत्र के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनप्रतिनिधियों से “शाला प्रवेश उत्सव” में सक्रिय भागीदारी की अपील की है। मुख्यमंत्री ने पत्र के माध्यम से कहा कि राज्य को शत-प्रतिशत साक्षर बनाना एक साझा लक्ष्य है, जिसके लिए सभी वर्गों को मिलकर प्रयास करने होंगे। उन्होंने “मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान” की शुरुआत की जानकारी दी, जिसका उद्देश्य शासकीय विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारना है। शिक्षक विहीन स्कूलों में शिक्षकों की प्राथमिकता से पदस्थापना की गई है।

यह भी पढ़ें : बस्तर में बदली तस्वीर: आत्मसमर्पित नक्सलियों ने रचाई शादी, शुरू की नई जिंदगी

मुख्यमंत्री ने अधोसंरचना विकास को भी सरकार की प्राथमिकता बताते हुए कहा कि कोई भी बच्चा स्कूल से बाहर न रहे, यह सुनिश्चित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। इस पहल को शिक्षा को जनांदोलन बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे प्रदेश में शिक्षा के माध्यम से सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण को गति मिलेगी।

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related