32.1 C
Raipur
Thursday, May 14, 2026

सोनम रघुवंशी को ट्रांजिट रिमांड पर शिलांग भेजेगी पुलिस, राज कुशवाहा के साथ रची थी साजिश…

HomeNationalNEW DELHIसोनम रघुवंशी को ट्रांजिट रिमांड पर शिलांग भेजेगी पुलिस, राज कुशवाहा के...

Date:

नई दिल्ली : 10 जून 2025

बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को गाजीपुर की अदालत ने 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर शिलांग पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस का कहना है कि सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। सोनम को गाजीपुर से पटना, वहां से फ्लाइट से गुवाहाटी और फिर सड़क मार्ग से शिलांग ले जाया जाएगा। इस दौरान महिला पुलिस अधिकारी समेत एक विशेष सुरक्षा टीम उसके साथ रहेगी। पुलिस के अनुसार, सोनम की गिरफ्तारी के बाद अब जांच तेज कर दी गई है।

शुरुआत में सोनम ने दावा किया था कि उसे अगवा कर लूटा गया है, लेकिन जब मेघालय पुलिस ने गहराई से जांच की तो उसकी भूमिका साजिशकर्ता के रूप में सामने आई। उसने न केवल योजना बनाई, बल्कि चार कॉन्ट्रैक्ट किलर्स से मुलाकात भी की, जिन्हें अब गिरफ्तार किया जा चुका है।

यह भी पढ़े :हैदराबाद को बड़ा झटका, BCCI की 2025 क्रिकेट सीजन सूची में नहीं मिला कोई मैच…

पूछताछ में खुलासा हुआ कि पूरी साजिश फोन पर रची गई थी, और राज कुशवाहा शिलांग कभी नहीं गया। उसने हर कदम की प्लानिंग सोनम को फोन पर समझाई और सोनम ने उसी के निर्देशों पर काम किया।

अब शिलांग में पुलिस सोनम से गहन पूछताछ करेगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि हत्या की साजिश की शुरुआत कहां से हुई और इसमें और कौन-कौन शामिल था। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, मामले के कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आ रहे हैं।

whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me  यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related