छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामले फिर बढ़े, 6 नए संक्रमित, कुल एक्टिव केस 44 पहुंचे…

HomeCHHATTISGARHछत्तीसगढ़ में कोरोना के मामले फिर बढ़े, 6 नए संक्रमित, कुल एक्टिव...

Date:

रायपुर : 10 जून 2025

देशभर में एक बार फिर कोरोना संक्रमण ने रफ्तार पकड़ ली है। छत्तीसगढ़ में भी इसके मामले बढ़ने लगे हैं। मंगलवार, 10 जून 2025 को राज्य में 6 नए मरीजों की पुष्टि हुई है, जिससे एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 44 हो गई है। इनमें से 40 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। अब तक प्रदेश में कुल 50 संक्रमितों की पुष्टि हो चुकी है। रायपुर सबसे ज्यादा प्रभावित है, जहां 31 मरीज पाए गए हैं। बिलासपुर में 12, दुर्ग में 5, जबकि बालोद और बस्तर में 1-1 मरीज मिले हैं।

यह भी पढ़े :शहीद हुआ साहसी सिपाही, ASP आकाश राव ने बेटी के जन्मदिन से एक दिन पहले दिया बलिदान…

बीते शुक्रवार को 1183 सैंपलों की जांच की गई, जिनमें से 17 लोग संक्रमित मिले। इनमें रायपुर से 11, बिलासपुर से 5 और दुर्ग से 1 मरीज शामिल थे। हाल ही में बालोद में पहला केस सामने आने के बाद यह जिला भी संक्रमण की चपेट में आ गया है। अधिकतर मरीजों में हल्के लक्षण जैसे बुखार, खांसी, गले में खराश और सामान्य सर्दी देखी गई है। किसी को अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ी है।

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से घबराने की बजाय सावधानी बरतने की अपील की है। लक्षण दिखने पर जांच कराने और मास्क पहनने, भीड़ से बचने जैसे एहतियात बरतने की सलाह दी गई है। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me  यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

लालच बना वजह: डीएसपी से 5 लाख की ठगी, दोगुना रकम का दिया गया झांसा, नकद रकम लेकर फरार…

रायपुर / छत्तीसगढ़ ऑनलाइन ट्रांसफर का वादा, आरोपियों की तलाश...

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...

पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि: रायपुर में आज कराओके संध्या का भव्य आयोजन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ सदाबहार गीतों से गूंजेगा मायाराम सुरजन हॉल,...

रायपुर में कांग्रेस की सक्रियता तेज: महिला कांग्रेस संगठन पर होगा बड़ा मंथन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अलका लांबा ने छत्तीसगढ़ दौरे की शुरुआत...