18 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने सुनीं समस्याएं; अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश…

HomeChhattisgarhAmbikapurजनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने सुनीं समस्याएं; अधिकारियों को त्वरित समाधान...

Date:

अंबिकापुर : 10 जून 2025

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सोमवार को कलेक्टर विलास भोसकर की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनदर्शन का आयोजन किया गया। जनदर्शन में बड़ी संख्या में नागरिकों ने पहुंचकर अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर आवेदन प्रस्तुत किए। आवेदनों में सीमांकन, बंटवारा, नामांतरण, अतिक्रमण, नक्शा सुधार जैसे राजस्व से जुड़े मामलों के अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नियुक्ति और निर्माण कार्यों के लंबित भुगतान से संबंधित मुद्दे प्रमुख रहे।

यह भी पढ़े :पीएम मोदी के 11 वर्ष पूर्ण होने पर विधायक भावना बोहरा ने दी बधाई, बताया विकास की ऐतिहासिक यात्रा…

कलेक्टर भोसकर ने सभी आवेदनों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को त्वरित जांच कर समय-सीमा में समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का शीघ्र निराकरण प्रशासन की प्राथमिकता है। कई मामलों का समाधान मौके पर ही कर दिया गया। जनदर्शन में जिला पंचायत सीईओ विनय अग्रवाल, अपर कलेक्टर सुनील नायक, अमृत लाल ध्रुव, रामसिंह ठाकुर, सर्वे एसडीएम, तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me  यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक, जनकल्याण और विकास एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रणनीतिक...