37.1 C
Raipur
Thursday, May 28, 2026

आईआईएम में दंतेवाड़ा के 50 युवा ले रहे उद्यमिता प्रशिक्षण, मुख्यमंत्री ने किया उत्साहवर्धन…

HomeChhattisgarhआईआईएम में दंतेवाड़ा के 50 युवा ले रहे उद्यमिता प्रशिक्षण, मुख्यमंत्री ने...

Date:

रायपुर : 09 जून 2025

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने नवा रायपुर स्थित आईआईएम परिसर में दंतेवाड़ा जिले के 50 नवोदित युवा उद्यमियों से मुलाकात कर उन्हें प्रोत्साहित किया। ये युवा वर्तमान में आईआईएम में उद्यमिता का विशेष प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में खनिज, वन और कृषि संसाधनों की भरमार है, जिससे उद्योग एवं स्वरोजगार की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि बस्तर को अब संभावनाओं वाला क्षेत्र माना जा रहा है और राज्य सरकार उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव सहयोग दे रही है।

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ी गर्मी, मानसून बस्तर में अटका, 14-15 जून तक सक्रिय होने की संभावना…

मुख्यमंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ में ‘नई औद्योगिक नीति 2024-30’ लागू की गई है, जिसका उद्देश्य न्यूनतम शासन और अधिकतम प्रोत्साहन है। इसके अंतर्गत बस्तर और सरगुजा को विशेष निवेश प्रोत्साहन क्षेत्र के रूप में चुना गया है। साथ ही, उद्योग स्थापना की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए ‘सिंगल विंडो 2.0’ व्यवस्था शुरू की गई है। इस मौके पर दंतेवाड़ा, बचेली, किरंदुल और बीजापुर के युवा उद्यमियों ने अपने अनुभव भी साझा किए और मुख्यमंत्री से मिलकर उत्साह व्यक्त किया।

whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me  यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related