34.1 C
Raipur
Monday, March 30, 2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंत्रिमंडल के साथ किया योगाभ्यास, स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश…

HomeChhattisgarhमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंत्रिमंडल के साथ किया योगाभ्यास, स्वस्थ जीवनशैली...

Date:

रायपुर : 09 जून 2025

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) नवा रायपुर के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चिंतन शिविर 2.0 के दूसरे दिन की शुरुआत योगाभ्यास के साथ की। इस अवसर पर राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य भी उनके साथ योगासन करते नजर आए।

मुख्यमंत्री साय ने योग को स्वस्थ जीवनशैली का आधार बताते हुए कहा कि “योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि यह मन को भी शांत करता है और हमें प्रकृति के अधिक समीप लाता है।” उन्होंने कहा कि ऐसी पहलें समाज में संतुलित जीवनशैली और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहायक हैं।

यह भी पढ़े :छत्तीसगढ़ म्यूथाई दल राष्ट्रीय चैंपियनशिप में करेगा प्रदर्शन, रोहतक रवाना…

योग सत्र में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, वन मंत्री केदार कश्यप, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा और आईआईएम रायपुर के निदेशक प्रो. रामकुमार काकानी ने भी भाग लिया। चिंतन शिविर 2.0 के तहत यह योगाभ्यास न केवल एक प्रेरणादायक शुरुआत रही, बल्कि प्रदेशभर में स्वास्थ्य और योग को लेकर एक सशक्त संदेश भी प्रसारित किया गया।

whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सरगुजा को मिली हवाई उड़ान: अंबिकापुर से दिल्ली-कोलकाता सीधी कनेक्टिविटी शुरू…

अंबिकापुर / छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु : माँ महामाया एयरपोर्ट, दरिमा...

बिलासपुर में सख्ती: अब बिना ट्रेड लाइसेंस नहीं चलेगा कोई भी व्यापार…

बिलासपुर / छत्तीसगढ़ हाइलाइट :• ठेला-गुमटी से लेकर मॉल...