23.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

मध्य रेलवे द्वारा पुरी–एलटीटी एवं पुरी–साईनगर शिरडी एक्सप्रेस की संरचना में बदलाव…

HomeMadhya Pradeshमध्य रेलवे द्वारा पुरी–एलटीटी एवं पुरी–साईनगर शिरडी एक्सप्रेस की संरचना में बदलाव...

Date:

भोपाल : 07 जून 2025

यात्रियों की सुविधा और बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए मध्य रेलवे ने ट्रेन संख्या 22866/22865 पुरी – लोकमान्य तिलक टर्मिनस (मुंबई) – पुरी एक्सप्रेस एवं ट्रेन संख्या 20857/20858 पुरी – साईनगर शिरडी – पुरी एक्सप्रेस की संरचना में बदलाव करने का निर्णय लिया है।

यह भी पढ़े :वरिष्ठ समाजसेवी रमेश चंद्र शुक्ला के निधन से छत्तीसगढ़ में शोक की लहर, जनसेवा को समर्पित जीवन को श्रद्धांजलि…

नवीन संरचना के अनुसार इन ट्रेनों में अब निम्नलिखित कोच होंगे:

  • 1 फर्स्ट एसी
  • 2 एसी-2 टियर
  • 5 एसी-3 टियर
  • 1 एसी-3 टियर इकॉनमी
  • 6 स्लीपर क्लास
  • 4 जनरल सेकंड क्लास
  • 1 पेंट्री कार
  • 2 जनरल सेकंड क्लास सह गार्ड ब्रेक वैन

ट्रेन संख्या 22866 पुरी – एलटीटी (मुंबई) एक्सप्रेस 05 अगस्त 2025 से पुरी से संशोधित संरचना के साथ रवाना होगी, जबकि ट्रेन संख्या 22865 एलटीटी (मुंबई) – पुरी एक्सप्रेस 07 अगस्त 2025 से एलटीटी स्टेशन से नई कोच व्यवस्था के साथ चलेगी।

रेल प्रशासन का कहना है कि इस संशोधन से यात्रियों को ज्यादा सीटें उपलब्ध होंगी तथा सफर अधिक सुविधाजनक और आरामदायक बनेगा। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि यात्रा से पूर्व नई कोच संरचना की जानकारी अवश्य ले लें।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें हैं

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भारत-अमेरिका ट्रेड डील: किसानों की आमदनी बढ़ाने और नए अवसर खोलने की दिशा में बड़ा कदम…

भोपाल /मध्यप्रदेश केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने...

गूगल रिव्यू से कमाई का झांसा: जबलपुर की महिला से साइबर ठगों ने 5 लाख रुपये ठगे…

जबलपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:जबलपुर के बरेला थाने में दर्ज शिकायत...