वरिष्ठ समाजसेवी रमेश चंद्र शुक्ला के निधन से छत्तीसगढ़ में शोक की लहर, जनसेवा को समर्पित जीवन को श्रद्धांजलि…

HomeCHHATTISGARHवरिष्ठ समाजसेवी रमेश चंद्र शुक्ला के निधन से छत्तीसगढ़ में शोक की...

Date:

रायपुर : 07 जून 2025

छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ समाजसेवी रमेश चंद्र शुक्ला के निधन से प्रदेश भर में शोक की लहर फैल गई है। समाजसेवा, नैतिक मूल्यों और मानवीय संवेदनाओं को अपने जीवन का आधार मानने वाले शुक्ला जी का जाना एक युग का अंत माना जा रहा है। उनके निधन से न केवल उनके परिजन, बल्कि पूरा प्रदेश एक सच्चे मार्गदर्शक से वंचित हो गया है।

उनके रायपुर स्थित निवास पर श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा हुआ है। इस अवसर पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल, छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री ओ.पी. चौधरी तथा वरिष्ठ पत्रकार गिरिजा शंकर ने पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और शुक्ला जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

यह भी पढ़े :भिलाई स्टील से बना दुनिया का सबसे ऊंचा रेल पुल, प्रधानमंत्री मोदी ने देश को किया समर्पित…

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि शुक्ला जी छत्तीसगढ़ की आत्मा थे, जिन्होंने अंतिम पंक्ति के व्यक्ति की चिंता को जीवन का उद्देश्य बना लिया था। मंत्री ओ.पी. चौधरी ने उन्हें सादगी और समर्पण का प्रतीक बताया और कहा कि उनका जीवन सभी के लिए प्रेरणा है। वरिष्ठ पत्रकार गिरिजा शंकर ने कहा कि वे सिर्फ समाजसेवी नहीं, एक विचारशील और सकारात्मक ऊर्जा देने वाले व्यक्तित्व थे। शुक्ला परिवार ने सभी गणमान्य व्यक्तियों की संवेदनाओं के प्रति आभार प्रकट किया और कहा कि “इस कठिन समय में जो प्रेम और समर्थन मिला, उसने हमें सहने की शक्ति दी।”

शुक्ला जी दशकों से समाजसेवा, शिक्षा, संस्कृति और धार्मिक कार्यों में सक्रिय रहे। उन्होंने गरीबों, वृद्धों और युवाओं के लिए कई संस्थाओं के माध्यम से काम किया। उनके निधन को प्रदेश की सामाजिक चेतना के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है। अनेक संगठनों और नागरिकों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें हैं

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

लोकतंत्र सेनानियों को मिला सम्मान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले- आपातकाल का दौर कभी नहीं भुलाया जा सकता…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस आपातकाल स्मृति दिवस पर लोकतंत्र सेनानियों का भव्य सम्मान...

रास्ते से अगवा कर घर में बनाया बंधक! खाट के नीचे बंधी मिली 22 वर्षीय युवती, आरोपी फरार…

आरंग/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस 22 वर्षीय युवती के कथित अपहरण और बंधक बनाए...

भिलाई स्टील प्लांट में 119 कर्मियों का सम्मान, नेहरू अवार्ड से बढ़ा हौसला…

भिलाई/छत्तीसगढ़ उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को मिला...