27.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

राजनांदगांव : डोंगरगांव में आयोजित राजस्व शिविर में 329 मामलों में से 75 का त्वरित निराकरण, 15 किसानों को मिली किसान किताब…

HomeChhattisgarhराजनांदगांव : डोंगरगांव में आयोजित राजस्व शिविर में 329 मामलों में से...

Date:

राजनांदगांव, 07 जून 2025

जिले में आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और सुविधाएं सीधे तौर पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राजस्व विभाग द्वारा तहसील स्तर पर राजस्व शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में डोंगरगांव तहसील कार्यालय में राजस्व शिविर का आयोजन किया गया, जिसका औचक निरीक्षण कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने किया।

कलेक्टर डॉ. भुरे ने शिविर में उपस्थित नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और राजस्व अधिकारियों को सभी प्रकरणों का संवेदनशीलता और समयबद्धता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है, जिसे तत्परता और संवेदनशीलता के साथ निपटाया जाना चाहिए।

शिविर में कुल 329 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से विभिन्न श्रेणियों में नामांतरण के 47, बटवारे के 26, सीमांकन के 21, बटांकन के 45, त्रुटि सुधार के 48, आय-जाति-निवास प्रमाण पत्र के 54, अतिक्रमण के 14, पट्टा के 12, किसान किताब के 29 और अन्य 33 मामले शामिल रहे। मौके पर ही 75 मामलों का त्वरित निराकरण कर दिया गया।

इस अवसर पर 15 किसानों को नि:शुल्क किसान किताब का वितरण किया गया। राजस्व विभाग की समस्त टीम एक ही स्थान पर मौजूद होने से नागरिकों को न केवल अपनी समस्याओं का त्वरित समाधान मिला, बल्कि प्रक्रियाओं की जानकारी भी सरलता से दी गई।

शिविर में नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अंजू त्रिपाठी, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रंजिता, उपाध्यक्ष श्री मनीष साहू, जनप्रतिनिधि श्री राम कुमार गुप्ता, एसडीएम श्री श्रीकांत कोर्राम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, पटवारी सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

राजस्व शिविर से नागरिकों को मिली राहत ने प्रशासन की इस पहल की सराहना की है।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें हैं

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की वार्षिक महासभा सम्पन्न, ईश्वरी मानस बने अध्यक्ष…

रायपुर / छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की...