26.9 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

भिलाई स्टील से बना दुनिया का सबसे ऊंचा रेल पुल, प्रधानमंत्री मोदी ने देश को किया समर्पित…

HomeChhattisgarhभिलाई स्टील से बना दुनिया का सबसे ऊंचा रेल पुल, प्रधानमंत्री मोदी...

Date:

दुर्ग : 07 जून 2025

जम्मू-कश्मीर की चिनाब नदी पर बने विश्व के सबसे ऊंचे रेलवे पुल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 6 जून को राष्ट्र को समर्पित किया। इस ऐतिहासिक और अभियांत्रिकी की दृष्टि से अद्वितीय परियोजना में भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) सहित सेल (SAIL) के अन्य संयंत्रों ने 16,000 टन स्टील की आपूर्ति कर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसमें प्लेट्स, टीएमटी बार और स्ट्रक्चरल स्टील शामिल हैं।

यह पुल 1.3 किलोमीटर लंबा है और नदी तल से 359 मीटर ऊंचा, यानी एफिल टॉवर से भी 35 मीटर ऊंचा है। यह पुल 266 किमी/घंटा की गति से चलने वाली तेज हवाओं और तीव्र भूकंपों को भी झेलने में सक्षम है। इसके निर्माण में 29,000 मीट्रिक टन स्टील, 10 लाख क्यूबिक मीटर अर्थवर्क, 66,000 क्यूबिक मीटर कांक्रीट, और 84 किलोमीटर रॉक बोल्ट व केबल एंकर का उपयोग किया गया।

यह भी पढ़े :राजनांदगांव : डोंगरगांव में आयोजित राजस्व शिविर में 329 मामलों में से 75 का त्वरित निराकरण, 15 किसानों को मिली किसान किताब…

यह संरचना उधमपुर-श्रीनगर-बारामुल्ला रेल लिंक परियोजना (USBRL) का हिस्सा है और कटरा से बनिहाल तक 111 किलोमीटर लंबे कठिन रेल खंड को जोड़ती है। इस परियोजना से कश्मीर घाटी में रेल संपर्क आसान होगा और रणनीतिक दृष्टि से भी यह पुल बेहद अहम साबित होगा।

छत्तीसगढ़, विशेषकर दुर्ग और भिलाई, के लिए यह एक गौरव का क्षण है, क्योंकि इस पुल की मजबूती में भिलाई स्टील का बड़ा योगदान है। यह उपलब्धि प्रदेश की औद्योगिक क्षमता और राष्ट्रीय निर्माण में उसकी भूमिका को दर्शाती है।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें हैं

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...