29.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेजेस कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष बने मद्दी श्रीनिवास, मुख्यमंत्री ने जताया विश्वास…

HomeChhattisgarhछत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेजेस कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष बने मद्दी श्रीनिवास, मुख्यमंत्री ने जताया...

Date:

रायपुर: 7 जून 2025 (जी.भूषण)
राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आज छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेजेस कॉर्पोरेशन के नव नियुक्त अध्यक्ष श्रीनिवास मद्दी के पदभार ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और श्री मद्दी को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने संबोधन में कहा कि श्री श्रीनिवास मद्दी समाज सेवा के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय हैं और उन्हें विभिन्न पदों पर कार्य करने का व्यापक अनुभव है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्री मद्दी का यह अनुभव कॉर्पोरेशन के कार्यों को सुदृढ़ और पारदर्शी बनाने में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार नवाचारों के माध्यम से शासकीय कार्यप्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित कर रही है।

मुख्यमंत्री ने बस्तर के विकास और शांति स्थापना को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने बताया कि नक्सल उन्मूलन के साथ-साथ सरकार वहां अधोसंरचना और पर्यटन विकास को गति दे रही है, जिससे स्थानीय लोगों को स्वरोजगार के अवसर मिल सकें। उन्होंने हाल ही में शुरू की गई दुधारू पशु योजना का उल्लेख करते हुए बताया कि इसके तहत आदिवासी परिवारों को दो अच्छी नस्ल की गायें प्रदान की जा रही हैं, जिससे दूध उत्पादन और ग्रामीण आय में वृद्धि होगी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने हालिया दिल्ली प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह से हुई विकासपरक चर्चाओं की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि बस्तर में सिंचाई परियोजनाओं और इंद्रावती एवं महानदी को जोड़ने की योजना पर सार्थक चर्चा हुई, जो विकसित छत्तीसगढ़ की दिशा में एक बड़ा कदम होगा।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने श्री मद्दी को बधाई देते हुए कहा कि उनका सामाजिक अनुभव बेवरेजेस कॉर्पोरेशन के लिए निश्चित रूप से लाभकारी होगा। उन्होंने पहले भी वन विकास निगम के अध्यक्ष के रूप में उल्लेखनीय कार्य किया है।

जगदलपुर विधायक श्री किरण देव सहित कई जनप्रतिनिधियों ने भी श्री मद्दी को शुभकामनाएं दीं। समारोह में वन मंत्री श्री केदार कश्यप, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा, सांसदगण श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, श्री महेश कश्यप, श्री भोजराज नाग तथा अनेक विधायक, निगम-मंडलों के अध्यक्षगण, कॉर्पोरेशन के प्रबंध संचालक श्री श्याम धावड़े, आबकारी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें हैं

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की वार्षिक महासभा सम्पन्न, ईश्वरी मानस बने अध्यक्ष…

रायपुर / छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की...

रायपुर में कुत्ते को खाना खिलाने को लेकर विवाद, युवक की मौत…

रायपुर / छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कुत्ते...