27.1 C
Raipur
Wednesday, February 11, 2026

छत्तीसगढ़ में ‘एक पेड़ मां के नाम’ बना पर्यावरण संरक्षण का भावनात्मक आंदोलन…

HomeChhattisgarhछत्तीसगढ़ में 'एक पेड़ मां के नाम' बना पर्यावरण संरक्षण का भावनात्मक...

Date:

कांकेर : 05 जून 2025

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का रूप देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुधवार को कांकेर जिले के संबलपुर स्थित हाई स्कूल मैदान परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत बादाम का पौधा रोपित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ कांकेर सांसद भोजराज नाग, अंतागढ़ विधायक विक्रमदेव उसेंडी, विधायक आशाराम नेताम सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक वृक्षारोपण कर अभियान में सहभागिता दर्ज की।

मुख्यमंत्री श्री साय ने इस पहल को केवल एक पर्यावरणीय कदम नहीं, बल्कि इसे माता के प्रति श्रद्धा, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और भावी पीढ़ियों के लिए सुरक्षित भविष्य की संकल्पना बताया। उन्होंने कहा, “जब हम अपनी मां के नाम पर एक पेड़ लगाते हैं, तो उससे भावनात्मक जुड़ाव होता है और हम उसकी देखभाल भी पूरे मन से करते हैं। यही जुड़ाव पर्यावरण संरक्षण को स्थायी बनाएगा।

यह भी पढ़े :बुढालपेन करसाड़ एवं मांदरी महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय; यह उत्सव हमारी जड़ों से जुड़ने का माध्यम…

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे इस अभियान से जुड़ें और अपनी माता, आराध्य देवी-देवता अथवा प्रियजनों के नाम पर कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाएं। उन्होंने कहा कि यह अभियान छत्तीसगढ़ को हरित प्रदेश बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को राज्य सरकार ने एक नवाचार के रूप में प्रस्तुत किया है, जिसका उद्देश्य पर्यावरणीय चेतना को सामाजिक और भावनात्मक सरोकारों से जोड़ना है। इस अभियान को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भी उत्साह देखा गया और लोगों ने इसे एक भावनात्मक आंदोलन के रूप में स्वीकार किया। राज्य सरकार द्वारा इस अभियान को आगामी समय में और अधिक व्यापक बनाने की योजना है, जिसमें स्कूलों, कॉलेजों, पंचायतों और शहरी निकायों की भी भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें है

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक, जनकल्याण और विकास एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रणनीतिक...