24.1 C
Raipur
Wednesday, February 11, 2026

बुढालपेन करसाड़ एवं मांदरी महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय; यह उत्सव हमारी जड़ों से जुड़ने का माध्यम…

HomeChhattisgarhबुढालपेन करसाड़ एवं मांदरी महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय; यह उत्सव...

Date:

रायपुर : 05 जून 2025

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांकेर जिले के संबलपुर हाई स्कूल कराठी में आयोजित बुढालपेन करसाड़ एवं मांदरी महोत्सव 2025 के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। उन्होंने आदिवासी समाज के आराध्य बूढ़ादेव की पूजा कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की और महोत्सव को संस्कृति से जुड़ने का माध्यम बताया।

मुख्यमंत्री ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण की अपील की। कार्यक्रम में उन्होंने गोंडवाना समाज भवन, शेड निर्माण और ग्राम पंचायत भवन के लिए करोड़ों की घोषणाएं कीं। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रदेश में 18 लाख आवास स्वीकृत होने और 3 लाख गृहप्रवेश पूर्ण होने की जानकारी दी। साथ ही, महतारी वंदन योजना, होम स्टे योजना, पीएम जनमन योजना जैसे नवाचारों का उल्लेख किया।

यह भी पढ़े :छत्तीसगढ़ गृह विभाग ने 2022 बैच के डीएसपी का किया तबादला, नक्सल प्रभावित जिलों में मिली नई ज़िम्मेदारी…

मुख्यमंत्री ने “मावा मोदोल मंथन योजना” की शुरुआत की और 1460 ग्राम पंचायतों में अटल डिजिटल सेवा केंद्र खोले जाने की जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रतिभावान विद्यार्थियों और टीबी मुक्त पंचायतों को सम्मानित किया गया। महोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर कई विधायक, सांसद, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें है

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक, जनकल्याण और विकास एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रणनीतिक...