27.1 C
Raipur
Wednesday, February 11, 2026

नवा रायपुर में बनेगा भव्य ‘कलाग्राम’, छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति को मिलेगा नया मंच…

HomeChhattisgarhनवा रायपुर में बनेगा भव्य 'कलाग्राम', छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति को मिलेगा नया...

Date:

रायपुर : 05 जून 2025

छत्तीसगढ़ की पारंपरिक कला, संस्कृति और शिल्प को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 4 जून को हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में नवा रायपुर के सेक्टर-24, ग्राम उपरवारा में ‘कलाग्राम’ की स्थापना के लिए लगभग 10 एकड़ भूमि संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार को निःशुल्क देने का निर्णय लिया गया। यह कलाग्राम पुरखौती मुक्तांगन के सामने स्थित होगा और दो प्रमुख सड़कों से जुड़ा रहेगा। यहां छत्तीसगढ़ के शिल्पकारों, लोक कलाकारों और पारंपरिक कारीगरों को अपनी कला के प्रदर्शन और विपणन के लिए एक स्थायी मंच मिलेगा।

यह भी पढ़े :छत्तीसगढ़ में ‘एक पेड़ मां के नाम’ बना पर्यावरण संरक्षण का भावनात्मक आंदोलन…

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह कलाग्राम सिर्फ एक संरचना नहीं, बल्कि हमारे कलाकारों के सपनों का मंच होगा। इससे स्थानीय कलाकारों को न केवल पहचान मिलेगी, बल्कि जीविका के नए अवसर भी सृजित होंगे। निर्माण, संचालन और संरक्षण सहित सभी खर्च भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा किए जाएंगे। भूमि का प्रीमियम और भू-भाटक की राशि राज्य सरकार नवा रायपुर विकास प्राधिकरण को देगी।

यह निर्णय छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक समृद्धि को मजबूती देने के साथ-साथ कलाकारों को आत्मनिर्भर भारत की भावना से जोड़ने की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें है

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक, जनकल्याण और विकास एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रणनीतिक...