36.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

बीजापुर में बड़ी कामयाबी: एक करोड़ का इनामी नक्सली सुधाकर ढेर, सुरक्षाबलों का साझा, ऑपरेशन सफल…

HomeChhattisgarhBIJAPURबीजापुर में बड़ी कामयाबी: एक करोड़ का इनामी नक्सली सुधाकर ढेर, सुरक्षाबलों...

Date:

बीजापुर: 05 जून 2025

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लगातार दबाव बना रहे सुरक्षाबलों को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। बीजापुर के कांगेर घाटी नेशनल पार्क इलाके में हुई मुठभेड़ में नक्सलियों की सेंट्रल कमेटी का सदस्य और एक करोड़ का इनामी नक्सली नरसिम्हाचलम उर्फ गौतम उर्फ सुधाकर मारा गया।

सुधाकर छत्तीसगढ़, तेलंगाना और महाराष्ट्र की पुलिस के लिए वांछित था। तीनों राज्यों में उस पर कुल ₹1 करोड़ का इनाम घोषित था। मुठभेड़ की पुष्टि बस्तर रेंज के डीआईजी कमललोचन कश्यप ने की है। बताया जा रहा है कि यह मुठभेड़ अब भी जारी है और जंगल में कुछ अन्य बड़े नक्सली नेताओं के भी फंसे होने की संभावना है।

इस ऑपरेशन में नारायणपुर, बीजापुर और दंतेवाड़ा जिलों की डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) की संयुक्त टीम ने भाग लिया। माड़ क्षेत्र के अंदरूनी इलाकों में सुरक्षाबलों ने सुबह से ही घेराबंदी शुरू कर दी थी, जिसके बाद यह मुठभेड़ हुई और सुरक्षाबलों को यह बड़ी सफलता मिली।

अब तक एक ऑटोमेटिक राइफल बरामद की गई है और जवान लगातार इलाके में सर्चिंग ऑपरेशन चला रहे हैं। मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

सुधाकर नक्सलियों के शिक्षा विभाग का इंचार्ज था और आंध्रप्रदेश के चिंतापालुदी गांव का निवासी था। वह पिछले तीन दशकों से नक्सली गतिविधियों में सक्रिय था और संगठन में ऊंचे स्तर पर जिम्मेदारियां निभा रहा था।सुरक्षा एजेंसियां इस मुठभेड़ को नक्सल विरोधी अभियान की एक बड़ी सफलता मान रही हैं।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें है

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...