32.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

छत्तीसगढ़ गृह विभाग ने 2022 बैच के डीएसपी का किया तबादला, नक्सल प्रभावित जिलों में मिली नई ज़िम्मेदारी…

HomeChhattisgarhछत्तीसगढ़ गृह विभाग ने 2022 बैच के डीएसपी का किया तबादला, नक्सल...

Date:

रायपुर: 05 जून 2025

छत्तीसगढ़ गृह पुलिस विभाग ने 2022 बैच के प्रशिक्षित उप पुलिस अधीक्षकों (DSP) के तबादले का आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार तीनों अधिकारियों को राज्य के संवेदनशील और नक्सल प्रभावित जिलों में पदस्थ किया गया है, जिससे स्पष्ट संकेत मिलता है कि सरकार इन जिलों में अनुभवी और युवा अधिकारियों को तैनात कर law and order की स्थिति को और मज़बूत करना चाहती है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार:

रोशन आहूजा, जो अब तक बिलासपुर में पदस्थ थे, उन्हें बीजापुर का नया उप पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। बीजापुर जिला नक्सल प्रभावित इलाकों में गिना जाता है और यहां कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

प्रांशु तिवारी, जो रायपुर में अपनी सेवाएं दे रहे थे, को सुकमा का उप पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। सुकमा भी नक्सल गतिविधियों के लिए जाना जाता है और यहां की जिम्मेदारी युवा अधिकारियों के लिए एक चुनौतीपूर्ण लेकिन अहम अवसर माना जाता है।

इस तबादले को लेकर विभागीय सूत्रों का मानना है कि यह कदम प्रशासनिक रणनीति का हिस्सा है, जिससे नक्सल प्रभावित जिलों में पुलिसिंग को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाया जा सके।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें है

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...