27.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटन्स को हराकर क्वालिफायर-2 में बनाई जगह, पंजाब किंग्स से होगा मुकाबला…

HomeNationalNEW DELHIमुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटन्स को हराकर क्वालिफायर-2 में बनाई जगह, पंजाब...

Date:

नई दिल्ली : 31 मई 2025

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) ने दमदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात टाइटन्स (GT) को 20 रनों से हराकर क्वालिफायर-2 में जगह बना ली है। शुक्रवार, 30 मई को मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात के सामने 229 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, जिसके जवाब में गुजरात की टीम निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 208 रन ही बना सकी।

इस जीत के साथ ही पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस अब 1 जून को अहमदाबाद में क्वालिफायर-2 मुकाबले में पंजाब किंग्स (PBKS) से भिड़ेगी। इस मुकाबले की विजेता टीम 3 जून को फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से खिताबी जंग खेलेगी।

यह भी पढ़े :वनरक्षक पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को वनमंडलाधिकारी रायगढ़ ने सौंपे नियुक्ति पत्र, शीघ्र कर्तव्य ग्रहण के निर्देश…

गुजरात की खराब शुरुआत, सुदर्शन ने संभाली पारी

229 रन के भारी लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटन्स की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। टीम ने पहले ही ओवर में कप्तान शुभमन गिल (1) का विकेट गंवा दिया, जिन्हें ट्रेंट बोल्ट ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। इसके बाद साई सुदर्शन और कुसल मेंडिस ने मिलकर 64 रनों की साझेदारी की और टीम को संभालने की कोशिश की। हालांकि, मेंडिस (20) मिचेल सेंटनर की गेंद पर हिटविकेट आउट हो गए।

कुसल मेंडिस के आउट होने के बाद साई सुदर्शन और वॉशिंगटन सुंदर ने तीसरे विकेट के लिए 84 रनों की अहम साझेदारी की। इस साझेदारी ने गुजरात की उम्मीदों को जिंदा रखा। सुंदर ने 24 गेंदों में 5 चौकों और 3 छक्कों की मदद से तेज 48 रन बनाए, लेकिन जसप्रीत बुमराह की गेंद पर बोल्ड हो गए।

साई सुदर्शन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 49 गेंदों में 10 चौकों और 1 छक्के की मदद से 80 रन बनाए। वो रिचर्ड ग्लीसन की गेंद पर बोल्ड होकर पवेलियन लौटे। जब सुदर्शन आउट हुए, तब गुजरात का स्कोर 15.4 ओवर में 4 विकेट पर 170 रन था और टीम को जीत के लिए अब भी 59 रन चाहिए थे।

‘इम्पैक्ट सब’ भी नहीं दिला सके जीत

अंत के ओवरों में ‘इम्पैक्ट सब’ के तौर पर आए शेरफेन रदरफोर्ड (24) ने कुछ बड़े शॉट लगाए, लेकिन ट्रेंट बोल्ट ने 19वें ओवर की पहली गेंद पर उन्हें चलता कर दिया। आखिरी ओवर में गुजरात को 24 रन चाहिए थे, लेकिन अश्विनी कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 3 रन दिए और शाहरुख खान (13) का विकेट भी झटक लिया।

अगला मुकाबला अहमदाबाद में

अब मुंबई इंडियंस क्वालिफायर-2 में 1 जून को अहमदाबाद में पंजाब किंग्स से भिड़ेगी। इस मैच की विजेता टीम को 3 जून को आईपीएल 2025 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़ना है।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें है

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ईडी जल्द जारी कर सकती है टीना अंबानी को नया समन…

नई दिल्ली /भारत प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा कारोबारी अनिल...