27.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

प्रधानमंत्री मोदी करेंगे दतिया एयरपोर्ट का लोकार्पण, भोपाल में अहिल्याबाई होल्कर जयंती पर महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन को करेंगे संबोधित…

HomeMadhya PradeshDATIAप्रधानमंत्री मोदी करेंगे दतिया एयरपोर्ट का लोकार्पण, भोपाल में अहिल्याबाई होल्कर जयंती...

Date:

दतिया : 31 मई 2025

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी आज दतिया जिले को एक बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। वे 60 करोड़ की लागत से 124 एकड़ क्षेत्र में निर्मित दतिया एयरपोर्ट का लोकार्पण करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री भोपाल में आयोजित लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जन्म जयंती पर आयोजित महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन को भी संबोधित करेंगे।

दतिया में बने इस एयरपोर्ट का रनवे 1.81 किलोमीटर लंबा और 30 मीटर चौड़ा है, जो एटीआर 72 श्रेणी के विमानों की उड़ानों के लिए उपयुक्त है। इस एयरपोर्ट पर 19 सीटर एयरक्राफ्ट के लिए पार्किंग, चेक-इन काउंटर तथा आवश्यक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। एयरलाइन फ्लाईबिग की सप्ताह में चार दिन उड़ानें संचालित की जाएंगी, जिससे दतिया सहित पूरे क्षेत्र को हवाई संपर्क की नई सुविधा मिलेगी।

यह भी पढ़े :मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटन्स को हराकर क्वालिफायर-2 में बनाई जगह, पंजाब किंग्स से होगा मुकाबला…

यह एयरपोर्ट न केवल स्थानीय नागरिकों के लिए यात्रा को सुगम बनाएगा, बल्कि क्षेत्र के व्यापार, पर्यटन और निवेश को भी नई गति देगा। विशेषकर महिला यात्रियों के लिए यह सुविधा सशक्तिकरण के एक नए युग की शुरुआत मानी जा रही है।

भोपाल में आयोजित महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के जीवन, कार्य और उनके आदर्शों को स्मरण करते हुए महिलाओं के उत्थान में उनके योगदान पर प्रकाश डालेंगे। यह कार्यक्रम नारी शक्ति को समर्पित रहेगा, जिसमें देशभर की महिलाओं की भागीदारी अपेक्षित है।

प्रधानमंत्री की यह यात्रा दतिया और मध्यप्रदेश के लिए ऐतिहासिक मानी जा रही है, जिससे क्षेत्र को सुविधा, सम्मान और सशक्तिकरण की त्रिवेणी एक साथ प्राप्त होगी।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें है

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भारत-अमेरिका ट्रेड डील: किसानों की आमदनी बढ़ाने और नए अवसर खोलने की दिशा में बड़ा कदम…

भोपाल /मध्यप्रदेश केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने...

गूगल रिव्यू से कमाई का झांसा: जबलपुर की महिला से साइबर ठगों ने 5 लाख रुपये ठगे…

जबलपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:जबलपुर के बरेला थाने में दर्ज शिकायत...