27.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

वनरक्षक पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को वनमंडलाधिकारी रायगढ़ ने सौंपे नियुक्ति पत्र, शीघ्र कर्तव्य ग्रहण के निर्देश…

HomeChhattisgarhवनरक्षक पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को वनमंडलाधिकारी रायगढ़ ने सौंपे नियुक्ति पत्र,...

Date:

रायगढ़ : 31 मई 2025

वनमंडल रायगढ़ द्वारा वर्ष 2021 में घोषित वनरक्षक के 8 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती प्रक्रिया अंततः पूर्ण हो गई है। इन पदों में अनारक्षित वर्ग के 3, अनुसूचित जाति के 2 तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग के 3 पद शामिल थे। भर्ती प्रक्रिया वर्ष 2023-24 में सम्पन्न हुई, जिसमें अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा के उपरांत व्यापम द्वारा लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी।

लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण हुए अभ्यर्थियों को आज वनमंडलाधिकारी, रायगढ़ द्वारा पदस्थापना हेतु नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर चयनित अभ्यर्थियों के चेहरों पर उत्साह और गर्व की झलक देखने को मिली।

यह भी पढ़े :मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में अवैध कोयला परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, रेत की आड़ में छिपा कोयला जब्त…

वनमंडलाधिकारी ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें निर्देशित किया कि वे शीघ्र ही चिकित्सा प्रमाण-पत्र प्रस्तुत कर अपने कर्तव्यों का निर्वहन प्रारंभ करें। यह नियुक्ति शासकीय नियमों एवं निर्धारित शर्तों के अधीन की गई है। इस नियुक्ति से वन विभाग की कार्यक्षमता में वृद्धि होने की आशा जताई जा रही है तथा वनों की सुरक्षा और संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें है

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की वार्षिक महासभा सम्पन्न, ईश्वरी मानस बने अध्यक्ष…

रायपुर / छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की...

रायपुर में कुत्ते को खाना खिलाने को लेकर विवाद, युवक की मौत…

रायपुर / छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कुत्ते...