36.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

रायपुर में कोरोना फिर से सक्रिय, एक ही दिन में तीन नए संक्रमित; कुल मरीजों की संख्या पहुँची 5…

HomeChhattisgarhरायपुर में कोरोना फिर से सक्रिय, एक ही दिन में तीन नए...

Date:

रायपुर : 31 मई 2025

राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण ने दस्तक दी है। शुक्रवार को शहर में एक ही दिन में तीन नए कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं। इसके साथ ही रायपुर में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 4 हो गई है, जबकि पूरे प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या अब 5 हो चुकी है।

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज जिन तीन नए मरीजों की पुष्टि हुई है, उनमें एक 74 वर्षीय पुरुष और एक 42 वर्षीय महिला शामिल हैं। पुरुष टाटीबंद इलाके के निवासी हैं, जबकि महिला मोवा के प्रेम नगर क्षेत्र की रहने वाली है। दोनों हाल ही में बाहर यात्रा पर नहीं गए थे और न ही किसी बाहर के संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने की जानकारी मिली है। इससे विशेषज्ञों को स्थानीय स्तर पर संक्रमण फैलने की आशंका सता रही है।

यह भी पढ़े :कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश; गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं, ठेकेदारों पर सख्ती…

बताया जा रहा है कि इनमें से एक संक्रमित महिला शासकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (मेकाहारा) की नर्स है, जबकि एक अन्य मरीज की पहचान एम्स रायपुर की ओपीडी में की गई है। स्वास्थ्य विभाग अब इनसे जुड़े संपर्कों की ट्रेसिंग और सैंपलिंग में जुट गया है।

कोरोना के इन नए मामलों ने स्वास्थ्य विभाग और आम नागरिकों की चिंता एक बार फिर बढ़ा दी है। हालांकि अब तक किसी भी मरीज की हालत गंभीर नहीं बताई गई है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें, भीड़भाड़ वाले स्थानों में मास्क का उपयोग करें और बुखार, सर्दी-जुकाम जैसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत जांच कराएं।

प्रशासन अलर्ट मोड में
संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में आ गए हैं। सभी अस्पतालों को सतर्कता बरतने और संदिग्ध मरीजों की सघन जांच के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, हेल्थ वर्कर्स को भी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

स्थानीय संक्रमण की आशंका
सबसे अधिक चिंता की बात यह है कि किसी भी नए संक्रमित व्यक्ति की हालिया ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है, जिससे स्थानीय स्तर पर संक्रमण के फैलाव की पुष्टि की आशंका गहराने लगी है। यदि समय रहते इस चेन को नहीं तोड़ा गया तो संक्रमण और तेजी से फैल सकता है।

लोगों से की गई अपील
प्रशासन ने एक बार फिर नागरिकों से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने, लक्षण दिखने पर स्वयं को आइसोलेट करने और जांच करवाने की अपील की है। यह भी कहा गया है कि घबराने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन लापरवाही भारी पड़ सकती है।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें है

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...