18 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश; गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं, ठेकेदारों पर सख्ती…

HomeChhattisgarhBILASPURकलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश; ...

Date:

बिलासपुर : 31 मई 2025

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने लोक निर्माण विभाग संभाग क्रमांक एक की समीक्षा बैठक में विभागीय कार्यों की गहराई से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में कोई भी कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि निर्माण स्थल पर एसडीओ और सब इंजीनियर की नियमित उपस्थिति अनिवार्य है, केवल ठेकेदार के भरोसे काम न छोड़ा जाए।

कलेक्टर ने कहा कि जैसे हम निजी भवनों के निर्माण में सुंदरता और मजबूती का ध्यान रखते हैं, वैसे ही सरकारी भवनों में भी यह जरूरी है। उन्होंने निर्देश दिए कि चालू वर्षा ऋतु में 10 हजार बड़े पौधे लगाए जाएं और इसे हर सड़क व भवन के आसपास सुरक्षित स्थानों पर रोपा जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पौधरोपण और जल संरक्षण हर निर्माण कार्य का हिस्सा होना चाहिए और इसके लिए अलग से बजट की आवश्यकता नहीं है।

यह भी पढ़े :मुंगेली में 31 मई से शुरू होगा मानसून पूर्व विद्युत मेंटनेंस कार्य, अलग-अलग इलाकों में चार घंटे बिजली बंद…

उन्होंने निर्देश दिए कि मेंटेनेंस पीरियड वाली सड़कों का नियमित निरीक्षण कर ठेकेदारों को समय-समय पर मरम्मत कार्य करने के लिए नोटिस जारी किया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि स्कूल 16 जून से खुलने वाले हैं, इसलिए उनसे जुड़े निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से समय पर पूरा करें।

कलेक्टर ने अधिग्रहित भूमि के नामांतरण को राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज कराने के निर्देश दिए, ताकि भविष्य में विवाद से बचा जा सके। संबंधित तहसीलदारों को भी इस दिशा में तेजी लाने को कहा गया। इसके अलावा उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि ठेकेदारों द्वारा कार्य समय पर और नियमों के अनुसार पूरा कर लिया गया हो, तो उनके भुगतान में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए।

प्रयास आवासीय विद्यालय की गुणवत्ता पर असंतोष जताते हुए उन्होंने बच्चों के लिए खेल मैदान विकसित करने के निर्देश भी दिए। बैठक में जानकारी दी गई कि संभाग क्रमांक एक में 716 करोड़ रुपये के 171 कार्य स्वीकृत हुए हैं, जिनमें अधिकांश निविदा स्तर पर हैं। बैठक में EE सीएस विन्ध्यराज सहित सभी एसडीओ एवं सब इंजीनियर उपस्थित रहे।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें है

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक, जनकल्याण और विकास एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रणनीतिक...