34.1 C
Raipur
Wednesday, May 6, 2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘सावरकर सौरभ’ स्मारिका का किया विमोचन…

HomeChhattisgarhमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 'सावरकर सौरभ' स्मारिका का किया विमोचन...

Date:

रायपुर : 30 मई 2025

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने निवास कार्यालय में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वातंत्र्य वीर विनायक दामोदर सावरकर के जीवन पर आधारित स्मारिका ‘सावरकर सौरभ’ का विधिवत विमोचन किया। यह स्मारिका अखिल भारतीय साहित्य परिषद, छत्तीसगढ़ द्वारा सावरकर जयंती के उपलक्ष्य में प्रकाशित की गई है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने परिषद के सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि वीर सावरकर हमारे देश के सच्चे सपूत थे, जिन्होंने मातृभूमि की सेवा में असंख्य कष्ट सहे और स्वतंत्रता की अलख जगाई। उन्होंने कहा कि “वीर सावरकर का साहसपूर्ण जीवन देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके विचार, त्याग और बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव देशभक्ति की राह दिखाएंगे।

यह भी पढ़े :वसीम खेमानी बने चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश उपाध्यक्ष, व्यापारिक संगठनों व जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं…

मुख्यमंत्री को स्मारिका के संपादक एवं अखिल भारतीय साहित्य परिषद छत्तीसगढ़ के प्रांत संयोजक प्रभात मिश्र ने बताया कि ‘सावरकर सौरभ’ में वीर सावरकर के जीवन की महत्वपूर्ण घटनाओं को संकलित किया गया है। इसमें विभिन्न लेखकों ने उनके जीवन के विविध आयामों पर अपने विचार और विश्लेषण प्रस्तुत किए हैं।

कार्यक्रम के दौरान परिषद के अन्य पदाधिकारीगण और साहित्यप्रेमी उपस्थित रहे। स्मारिका के विमोचन को लेकर साहित्य जगत में उत्साह देखा गया और इसे सावरकर के विचारों के प्रचार-प्रसार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें है

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related