18.1 C
Raipur
Sunday, February 15, 2026

नक्सल मोर्चे पर सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, कुख्यात नक्सली कुंजम हिडमा गिरफ्तार; AK-47 समेत भारी हथियार बरामद…

HomeChhattisgarhनक्सल मोर्चे पर सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, कुख्यात नक्सली कुंजम हिडमा गिरफ्तार;...

Date:

रायपुर : 30 मई 2025

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सक्रिय सुरक्षाबलों को बीते गुरुवार एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। ओडिशा के कोरापुट जिले के बैपारीगुड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत पेटगुड़ा के जंगलों से कुख्यात नक्सली कुंजम हिडमा को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से एक AK-47 राइफल, गोला-बारूद, चाकू, एक छोटी कुल्हाड़ी, वॉकी-टॉकी और अन्य कई सामान बरामद किए गए हैं। इस कार्रवाई को सुरक्षाबलों ने बड़ी उपलब्धि करार दिया है।

गिरफ्तारी के बाद राज्य के गृहमंत्री विजय शर्मा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि, “दक्षिण बस्तर में ‘हिडमा’ या ‘हिडमे’ नाम आम हैं, लेकिन पकड़े गए व्यक्ति के नाम को कई नक्सली घटनाओं से जोड़ा गया है। यह गिरफ्तारी निश्चित रूप से एक अहम सफलता है, विशेषकर ओडिशा सीमा पर इतनी गहराई में जाकर की गई कार्रवाई उल्लेखनीय है। यह हमारे जवानों की निष्ठा और समर्पण का परिणाम है।”

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने यह भी कहा कि राज्य सरकार 2026 तक नक्सलवाद पर निर्णायक जीत हासिल करने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने भरोसा जताया कि यह संकल्प सफल होकर रहेगा। इसी बीच, नक्सलियों द्वारा 5,000 किलो बारूद चुराए जाने की घटना पर भी गृहमंत्री ने चिंता जताई। उन्होंने बताया कि, “छत्तीसगढ़ में माइंस संचालकों से अनौपचारिक रूप से चर्चा की गई है और उन्हें वैकल्पिक उपाय अपनाने की सलाह दी गई है। बारूद की चोरी के मामले में कानूनी और सुरक्षा उपायों पर पुनर्विचार किया जा रहा है।

यह भी पढ़े :मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘सावरकर सौरभ’ स्मारिका का किया विमोचन…

गृहमंत्री ने यह भी खुलासा किया कि चोरी किया गया बारूद नक्सली झारखंड क्षेत्र की ओर ले गए हैं, लेकिन यह भी कहा कि वे इसे बहुत दूर तक नहीं ले जा पाएंगे। सुरक्षाबल लगातार निगरानी कर रहे हैं और जल्द ही इस मामले में भी ठोस कार्रवाई की उम्मीद है।

राज्य सरकार और सुरक्षा एजेंसियां नक्सलवाद पर नियंत्रण के लिए लगातार सख्त रुख अपनाए हुए हैं। कुंजम हिडमा की गिरफ्तारी के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि सुरक्षाबल न केवल सतर्क हैं, बल्कि सुदूर जंगलों में भी घुसकर नक्सलियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई कर रहे हैं। यह गिरफ्तारी नक्सलियों के मनोबल पर करारा प्रहार है और आने वाले समय में इससे नक्सल गतिविधियों पर लगाम लगाने की उम्मीद और मजबूत हुई है।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें है

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

पंचम म्यूजिकल ग्रुप ने धूमधाम से मनाया संजय सिंह का जन्मदिन…

रायपुर/ छत्तीसगढ़ रायपुर शहर में 14 फरवरी को जानेमाने Pancham...

बस्तर पर्यटन को नई रफ्तार: प्राकृतिक धरोहरों पर बढ़ीं सुविधाएँ, रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिला संबल…

बस्तर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट्स:• चित्रकोट, तीरथगढ़ सहित प्रमुख स्थलों पर आधारभूत...

वेलेंटाइन डे पर रायपुर में हाई अलर्ट, पार्क-मॉल में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट्स:• सार्वजनिक स्थलों पर पुरुष व महिला पुलिसकर्मी...