23.1 C
Raipur
Sunday, February 15, 2026

वसीम खेमानी बने चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश उपाध्यक्ष, व्यापारिक संगठनों व जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं…

HomeChhattisgarhवसीम खेमानी बने चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश उपाध्यक्ष, व्यापारिक संगठनों व...

Date:

गरियाबंद : 30 मई 2025

चेंबर ऑफ कॉमर्स की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा गुरुवार को की गई, जिसमें रायपुर के युवा व्यापारी वसीम खेमानी को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति से पूरे व्यापारिक जगत में उत्साह की लहर दौड़ गई है। गरियाबंद समेत प्रदेशभर के व्यापारिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने वसीम खेमानी को बधाई देते हुए कहा कि संगठन में युवाओं की भागीदारी से नई ऊर्जा का संचार होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि खेमानी के नेतृत्व में चेंबर ऑफ कॉमर्स और मजबूत होगा तथा व्यापारियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान होगा।

यह भी पढ़े :रीवा जिले में बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत, गांव में मातम छाया…

अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए वसीम खेमानी ने चेंबर के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थोरानी और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा, “मुझ पर जो विश्वास जताया गया है, उस पर मैं खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। व्यापारी भाइयों के हितों की रक्षा करना और उनकी समस्याओं का समाधान संवाद के माध्यम से करना मेरी प्राथमिकता रहेगी।” इस अवसर पर लघु वनोपज ब्रोकर संघ, डूमरतराई व्यापारी एसोसिएशन, राइस मिल एसोसिएशन, कोल्ड स्टोरेज एसोसिएशन, उद्योग जगत, दलाल संघ सहित विभिन्न व्यापारिक संगठनों और राजनीतिक प्रतिनिधियों ने भी वसीम खेमानी को बधाई देकर उनके उज्जवल कार्यकाल की कामना की।

वसीम खेमानी की यह नियुक्ति न सिर्फ युवा नेतृत्व को प्रोत्साहित करती है, बल्कि प्रदेश में व्यापारिक माहौल को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें है

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

पंचम म्यूजिकल ग्रुप ने धूमधाम से मनाया संजय सिंह का जन्मदिन…

रायपुर/ छत्तीसगढ़ रायपुर शहर में 14 फरवरी को जानेमाने Pancham...