34.1 C
Raipur
Wednesday, May 6, 2026

रीवा जिले में बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत, गांव में मातम छाया…

HomeMadhya Pradeshरीवा जिले में बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत, गांव में...

Date:

रीवा : 30 मई 2025
मध्य प्रदेश के रीवा जिले के सिमरिया गांव में गुरुवार दोपहर अचानक बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। घटना दोपहर 12 बजे के करीब हुई, जब पति-पत्नी और उनका आठ साल का बेटा खेत के पास मौजूद थे। बिजली गिरने से ज्योति वासुदेवा, उनके पति आशीष वासुदेवा और बेटे किशन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

इसी हादसे में प्रेमलाल वासुदेवा और नैना भी झुलस गए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए संयुक्त क्षेत्रीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिमरिया से संजय गांधी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। उनके स्वास्थ्य की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें : सिम्हाचलम मंदिर प्रशासन अलर्ट, बारिश में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम…

सिमरिया गांव में मौसम अचानक बदल गया था, जिसके चलते यह दुखद घटना हुई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और मातम का माहौल है। ग्रामीणों ने मृतकों के प्रति गहरा दुख व्यक्त किया है।प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और प्रभावित परिवार को मदद देने का आश्वासन दिया है।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें है

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मध्य प्रदेश में बढ़ी गर्मी की मार, 16 जिलों में लू का अलर्ट जारी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ डेस्क मुख्य बिंदु : प्रदेश के 16 जिलों...

भारत-अमेरिका ट्रेड डील: किसानों की आमदनी बढ़ाने और नए अवसर खोलने की दिशा में बड़ा कदम…

भोपाल /मध्यप्रदेश केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने...