23.1 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने महासमुंद जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण…

HomeChhattisgarhस्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने महासमुंद जिला अस्पताल का किया औचक...

Date:

रायपुर, 29 मई 2025
सुशासन तिहार के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज महासमुंद जिले के दौरे के दौरान जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना।

निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री जायसवाल ने पंजीयन काउंटर की कार्यप्रणाली की जानकारी ली, जहाँ उन्हें बताया गया कि आज कुल 391 मरीजों का पंजीयन हुआ है। इस अवसर पर स्वास्थ्य सचिव श्री अमित कटारिया और आयुक्त चिकित्सा शिक्षा श्रीमती शिखा राजपूत भी मौजूद रहीं।

यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से कैलाश विजयवर्गीय की सौजन्य मुलाकात, विकास पर हुई चर्चा…

उन्होंने डायलिसिस यूनिट का निरीक्षण करते हुए किडनी, अस्थमा और पथरी जैसी बीमारियों से ग्रसित मरीजों से उपचार की जानकारी ली। साथ ही, मेडिकल, मेडिसिन और बाल्य एवं शिशु वार्ड का निरीक्षण करते हुए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बाल्य एवं शिशु वार्ड में एसी और टीवी लगाने के भी निर्देश दिए गए।स्वास्थ्य मंत्री ने स्पष्ट किया कि मरीजों को उच्च गुणवत्ता की स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस दिशा में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिला अस्पताल के निरीक्षण के पश्चात उन्होंने शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नवापारा का भी दौरा किया और वहां की स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें है

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर: आमानाका ओवरब्रिज पर चलती कार में लगी आग, बड़ा हादसा टला…

रायपुर / छत्तीसगढ़ रायपुर। राजधानी रायपुर में आज एक बड़ा...

यशराज के सदाबहार गीतों से सजेगी संगीतमय शाम, रायपुर में होगा यादों का जादुई सफर…

रायपुर / छत्तीसगढ़ मुख्य आकर्षण: ‘स्वरांक म्यूजिकल ग्रुप’ द्वारा विशेष...