34.1 C
Raipur
Wednesday, May 6, 2026

छात्र शक्ति से बनेगा विकसित भारत : मुख्यमंत्री विष्णुदेव सायएबीवीपी के नागरिक अभिनंदन समारोह में युवाओं के लिए किए कई घोषणाएं…

HomeChhattisgarhछात्र शक्ति से बनेगा विकसित भारत : मुख्यमंत्री विष्णुदेव सायएबीवीपी के नागरिक...

Date:

रायपुर, 29 मई 2025
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज रायपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद बैठक के अंतर्गत आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में युवाओं की भूमिका अहम होगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ में IIT, AIIMS, IIIT, और नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी जैसे शीर्ष संस्थान हैं। राज्य में नई शिक्षा नीति लागू है, और युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए प्रयास जैसे संस्थान कार्य कर रहे हैं। दिल्ली में ट्राइबल यूथ हॉस्टल की क्षमता 200 सीट की गई है। नालंदा परिसर और मातृभाषा में शिक्षा की भी व्यवस्था की जा रही है।

यह भी पढ़ें : स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने महासमुंद जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण…

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति से सेमीकंडक्टर और एआई जैसे क्षेत्रों में रोजगार बढ़ रहा है। पीएससी घोटाले की जांच सीबीआई को सौंपी गई है। सुशासन तिहार के माध्यम से जनता से सीधे संवाद कर समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा है।

इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें है

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related