23.1 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से कैलाश विजयवर्गीय की सौजन्य मुलाकात, विकास पर हुई चर्चा…

HomeChhattisgarhमुख्यमंत्री विष्णु देव साय से कैलाश विजयवर्गीय की सौजन्य मुलाकात, विकास पर...

Date:

रायपुर, 29 मई 2025
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में मध्यप्रदेश शासन के शहरी विकास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच राज्य और क्षेत्रीय विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सारगर्भित चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री विजयवर्गीय का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें छत्तीसगढ़ की समृद्ध पारंपरिक संस्कृति का प्रतीक शॉल एवं नंदी की प्रतिमा भेंटकर सम्मानित किया। इस सौहार्दपूर्ण मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने आपसी सहयोग और विकासात्मक रणनीतियों को साझा करते हुए राज्यों के बीच समन्वय बढ़ाने पर बल दिया।

यह भी पढ़ें : स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने महासमुंद में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया औचक निरीक्षण…

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव एवं छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के चेयरमैन डॉ. सलीम राज भी उपस्थित रहे।यह भेंट न केवल सौजन्य मुलाकात के रूप में बल्कि दो पड़ोसी राज्यों के बीच विकास के नए आयामों को तलाशने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखी जा रही है।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें है

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर: आमानाका ओवरब्रिज पर चलती कार में लगी आग, बड़ा हादसा टला…

रायपुर / छत्तीसगढ़ रायपुर। राजधानी रायपुर में आज एक बड़ा...

यशराज के सदाबहार गीतों से सजेगी संगीतमय शाम, रायपुर में होगा यादों का जादुई सफर…

रायपुर / छत्तीसगढ़ मुख्य आकर्षण: ‘स्वरांक म्यूजिकल ग्रुप’ द्वारा विशेष...