16.5 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

कुप्पम में मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू का गृह प्रवेश समारोह संपन्न, जनता से मिले और याचिकाएं प्राप्त कीं…

HomeAndhra Pradeshकुप्पम में मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू का गृह प्रवेश समारोह संपन्न, जनता से...

Date:

तिरुपति : 26 मई 2025

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने रविवार को कुप्पम विधानसभा क्षेत्र के शांतिपुरम मंडल स्थित कडापल्ली पंचायत के शिवपुरम गांव में अपने नए आवास में गृह प्रवेश किया। इस अवसर पर उनके साथ पत्नी नारा भुवनेश्वरी, पुत्र नारा लोकेश और बहू ब्राह्मणी भी मौजूद रहीं।

गृह प्रवेश अनुष्ठान के दौरान पुंगनूर नस्ल की दो गायों के साथ गोपूजा की गई। धार्मिक विधियों के बाद मुख्यमंत्री ने स्थानीय निवासियों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं से जुड़ी याचिकाएं प्राप्त कीं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इनका शीघ्र समाधान किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : दुबई में शिल्पा शेट्टी का ‘हॉट चॉकलेट’ लुक छाया, कॉउचर गाउन में दिखीं बेहद ग्लैमरस…

समारोह में बड़ी संख्या में टीडीपी नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे और मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं दीं। भारी भीड़ को देखते हुए नायडू के नए आवास पर सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें हैं

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भारतीय रेलवे का तकनीकी कदम: विशाखापत्तनम स्टेशन पर तैनात हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट ‘एएससी अर्जुन’

विशाखापत्तनम/आँध्रप्रदेश /राखी श्रीवास्तव हाइलाइट :• यात्रियों की सुरक्षा और...