32.1 C
Raipur
Wednesday, May 13, 2026

डॉ.शहीद अली अध्यक्ष और प्रोफेसर निनाद बोधनकर महासचिव नियुक्त ..

HomeChhattisgarhडॉ.शहीद अली अध्यक्ष और प्रोफेसर निनाद बोधनकर महासचिव नियुक्त ..

Date:

रायपुर : 14 मार्च 2023 (जी.भूषण )

छत्तीसगढ़ में शासकीय विश्वविद्यालय शिक्षक संघ का गठन किया गया | विश्वविद्यालय के प्रोफेसरों के लिए बेहतर अकादमिक एवं का शोध का वातावरण निर्मित करने के उद्देश्य से इस संघ का गठन किया गया है | राज्य के विश्वविद्यालय प्रोफेसरों की आज बैठक रखी गयी थी | जिसमे सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन किया गया | इसी कड़ी में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ.शहीद अली को संगठन का अध्यक्ष एवं पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के प्रोफेसर निनाद बोधनकर को महासचिव नियुक्त किया गया |

इसके अलावा अन्य पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष प्रो.एस.के.नेमा (शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय बस्तर) सह सचिव डॉ.आनंद कुमार (संत गाहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा ) तथा कोषाध्यक्ष डॉ.जयपाल सिंह प्रजापति (पंडित सुन्दर लाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय) के अलावा कार्यकारिणी में पंडित रविशंकर विश्वविध्यालय से प्रो.अशोक प्रधान एवं प्रो.बलवंत ठाकुर .संत गाहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा से डॉ. हरिशंकर प्रसाद टोडे,शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय से डॉ.पोल मनोनीत किये गए हैं |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भाजपा कोर ग्रुप का पुनर्गठन, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और मंत्री ओपी चौधरी को मिली जगह…

रायपुर, छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन में बड़ा...