30.1 C
Raipur
Tuesday, March 31, 2026

भारत-पाक तनाव के बीच अमेरिका ने भारत को दिया समर्थन, नेवी और कोस्ट गार्ड अलर्ट पर…

HomeNationalभारत-पाक तनाव के बीच अमेरिका ने भारत को दिया समर्थन, नेवी और...

Date:

नई दिल्ली : 02 मई 2025 (दिल्ली डेस्क)

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव और बढ़ गया है। इस घटनाक्रम के बाद भारत ने अपनी सैन्य तैयारियां तेज कर दी हैं। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेग्सेथ से टेलीफोन पर बातचीत की। इस दौरान हेग्सेथ ने कहा कि अमेरिका भारत के साथ मजबूती से खड़ा है और भारत के आत्मरक्षा के हर कदम का समर्थन करता है।

इसी क्रम में भारतीय नौसेना का अत्याधुनिक जंगी जहाज INS-सूरत को पहली बार सूरत के हजीरा पोर्ट पर तैनात किया गया। इस मौके पर कई नेताओं और नेवी अधिकारियों ने जहाज का औपचारिक स्वागत किया। यह तैनाती क्षेत्रीय सुरक्षा को मजबूत करने के लिहाज से अहम मानी जा रही है।

न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार, भारतीय नौसेना ने अपने सभी वॉरशिप को हाई अलर्ट पर रखा है। अरब सागर में एंटी शिप और एंटी एयरक्राफ्ट फायरिंग की प्रैक्टिस भी की गई है। इसके साथ ही गुजरात के तटीय इलाकों के पास कोस्ट गार्ड को भी सतर्क कर दिया गया है।

वहीं, पाकिस्तान की ओर से भी हलचल तेज हो गई है। इंटरनेशनल बॉर्डर पर पाकिस्तानी चौकियों पर फिर से झंडे लगाए गए हैं। एक दिन पहले इन चौकियों से झंडे हटा दिए गए थे। इस बीच यह खबर भी सामने आई है कि पाकिस्तान ने अमेरिका से राजनयिक और रणनीतिक मदद की अपील की है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

पेट्रोल-डीजल पर टैक्स में बड़ी कटौती, क्या आम जनता को मिलेगी स्थायी राहत?

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बातें पेट्रोल पर विशेष अतिरिक्त उत्पाद...

तेल की कीमतों में उछाल: पेट्रोल-डीजल फिर महंगे: पश्चिम एशिया संकट का सीधा असर भारतीय जेब पर…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ डेस्क /छत्तीसगढ़ हाइलाइट : नायरा एनर्जी ने पेट्रोल...