31.1 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

मुंबई इंडियंस की धमाकेदार जीत, राजस्थान रॉयल्स IPL प्लेऑफ की रेस से बाहर…

HomeSportsमुंबई इंडियंस की धमाकेदार जीत, राजस्थान रॉयल्स IPL प्लेऑफ की रेस से...

Date:

खेल समाचार : 02 मई 2025

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए IPL 2025 के एक अहम मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को 100 रनों के बड़े अंतर से हराकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर कर दिया। यह मुंबई की लगातार छठी जीत रही, जिससे टीम अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई है।

राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी, लेकिन मुंबई के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 20 ओवर में सिर्फ 2 विकेट खोकर 217 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। रायन रिकेलटन ने 61 रन की तूफानी पारी खेली, वहीं रोहित शर्मा ने 53 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव और कप्तान हार्दिक पंड्या ने अंत में नाबाद रहते हुए 48-48 रन की अहम पारियां खेलीं और 94 रनों की साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। रायन रिकेलटन को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम 16.1 ओवर में मात्र 117 रन पर सिमट गई। टीम का कोई भी बल्लेबाज 30 रन तक नहीं पहुंच सका। मुंबई के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की, जिसमें ट्रेंट बोल्ट और कर्ण शर्मा ने 3-3 विकेट, जबकि जसप्रीत बुमराह ने 2 विकेट चटकाए।

इस करारी हार के साथ राजस्थान रॉयल्स का प्लेऑफ में पहुंचने का सपना टूट गया है, जबकि मुंबई इंडियंस ने अपनी जीत की लय बरकरार रखते हुए टॉप पर कब्जा मजबूत किया है।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related