31.1 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

मोक्षित कॉर्पोरेशन घोटाला: 600 करोड़ के मेडिकल घोटाले में छह के खिलाफ चार्जशीट पेश

HomeChhattisgarhमोक्षित कॉर्पोरेशन घोटाला: 600 करोड़ के मेडिकल घोटाले में छह के खिलाफ...

Date:

रायपुर, 27 अप्रैल 2025:
छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य क्षेत्र को झकझोर देने वाले 600 करोड़ रुपये के मेडिकल घोटाले में बड़ा अपडेट आया है। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) और आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने मोक्षित कॉर्पोरेशन और उससे जुड़े छह व्यक्तियों के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है। इस चार्जशीट में भ्रष्टाचार, धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

जांच एजेंसियों के अनुसार, मोक्षित कॉर्पोरेशन ने छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CGMSCL) से मेडिकल उपकरणों की आपूर्ति के नाम पर भारी घोटाला किया। कंपनी ने कथित रूप से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सप्लाई ऑर्डर हासिल किए और घटिया गुणवत्ता वाले उपकरण ऊंची कीमतों पर बेचे।

हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट द्वारा CGMSCL के पक्ष में फैसले आने के बाद मोक्षित कॉर्पोरेशन को तीन वर्षों के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है। जांच में यह भी सामने आया कि इस घोटाले में कुछ सरकारी अधिकारियों की मिलीभगत की भी आशंका है।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related