घाटी में फिर मचा आतंक,कार्यकर्ता को लगी गोली…

HomeNationalJAMMU KASHMIRघाटी में फिर मचा आतंक,कार्यकर्ता को लगी गोली...

Date:

श्रीनगर : 27 अप्रैल 2025 (टीम)

जम्मू-कश्मीर में एक बार आतंकियों ने उत्पात मचाया है। कुपवाड़ा जिले में आतंकियों ने एक सामाजिक कार्यकर्ता ग़ुलाम रसूल मग्रे को गोली मार दी। इस घटना में गुलसा रसूल गंभीर रूप से घायल हो गए। गुलास रसूल को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, आतंकियों ने शनिवार देर रात कंडी खास क्षेत्र में मग्रे के आवास के भीतर घुसकर उन पर गोलियां चलाईं। गोली लगने के बाद ग़ुलाम रसूल मग्रे को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

अधिकारियों के अनुसार, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आतंकियों ने मग्रे को निशाना क्यों बनाया। सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं और हमलावरों की तलाश जारी है। ग़ौरतलब है कि ग़ुलाम रसूल मग्रे स्थानीय स्तर पर सामाजिक सुधारों और जनकल्याण के कार्यों के लिए जाने जाते हैं। इस हमले के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की मौत, CM विष्णुदेव साय ने जताया शोक…

रायपुर/श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में गैर-स्थानीय मजदूरों पर...