27.1 C
Raipur
Saturday, February 14, 2026

नो पार्किंग जोन में खड़े भारी वाहनों पर रायपुर पुलिस की सख्ती, दो दिन में 135 चालान, 23 वाहन न्यायालय भेजे…

HomeChhattisgarhनो पार्किंग जोन में खड़े भारी वाहनों पर रायपुर पुलिस की सख्ती,...

Date:

रायपुर : 16 अप्रैल 2025 (सिटी डेस्क )

राजधानी रायपुर के रिंग रोड-2 स्थित हीरापुर-कबीरनगर क्षेत्र में नो पार्किंग जोन में खड़े भारी मालवाहक वाहनों के खिलाफ थाना पुलिस और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने विशेष अभियान चलाया। अभियान के दूसरे दिन पुलिस ने 72 भारी वाहनों का मौके पर ही चालान किया, वहीं 14 वाहनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं के तहत न्यायालयीन कार्रवाई की गई। अभियान के तहत मंगलवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक विशेष नाकाबंदी लगाकर कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई एएसपी रायपुर पश्चिम दौलत राम पोर्ते के नेतृत्व और डीएसपी ट्रैफिक सतीश ठाकुर के मार्गदर्शन में की गई।

अधिकारियों के अनुसार, भारी वाहन चालक रिंग रोड-2 पर लापरवाहीपूर्वक नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ा कर देते हैं, जिससे ट्रैफिक बाधित होता है और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अब तक दो दिनों में कुल 135 वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई की जा चुकी है, जबकि 23 वाहनों को न्यायालय भेजा गया है।

पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, नो पार्किंग में वाहन खड़ा न करें, नाबालिगों को वाहन न चलाने दें, नशे की हालत या मोबाइल का उपयोग करते हुए वाहन न चलाएं। पुलिस का मानना है कि सभी के सहयोग से ही बेहतर यातायात व्यवस्था संभव हो सकती है।

ख़बरें और भी…

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक:https://www.facebook.com/me यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509 इंस्टाग्राम से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.instagram.com/swatantrachhattisgarh.com4?igsh=MWxseHI0ZHV5d2RmMA==

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बस्तर पर्यटन को नई रफ्तार: प्राकृतिक धरोहरों पर बढ़ीं सुविधाएँ, रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिला संबल…

बस्तर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट्स:• चित्रकोट, तीरथगढ़ सहित प्रमुख स्थलों पर आधारभूत...

वेलेंटाइन डे पर रायपुर में हाई अलर्ट, पार्क-मॉल में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट्स:• सार्वजनिक स्थलों पर पुरुष व महिला पुलिसकर्मी...