21 C
Raipur
Saturday, February 14, 2026

हाथी के शावक का सफल रेस्क्यू: 9 घंटे के ऑपरेशन के बाद मां से मिला बच्चा…

HomeChhattisgarhहाथी के शावक का सफल रेस्क्यू: 9 घंटे के ऑपरेशन के बाद...

Date:

धर्मजयगढ़: 30 मार्च 2025 (टीम)

वन्य जीवों का रेस्क्यू करना किसी चुनौती से कम नहीं होता। ऐसा ही एक भावुक कर देने वाला मामला धर्मजयगढ़ वन मंडल के जमबिरा बिट, रेंज बकरूमा में सामने आया, जहां एक हाथी का शावक पत्थरों के बीच फंस गया। 28 मार्च की दरमियानी रात लगभग 2 से 3 बजे के बीच जंगल से हाथी के चिंघाड़ने की आवाज सुनकर वन कर्मी सतर्क हो गए। जब टीम ने मौके पर जाकर देखा, तो पाया कि एक नन्हा हाथी गड्ढे में फंसा हुआ है। तत्काल इसकी सूचना वन मंडल अधिकारी को दी गई, जिन्होंने तुरंत एक विशेष रेस्क्यू टीम को रवाना किया।

रेस्क्यू ऑपरेशन लगभग 9 घंटे तक चला, जिसके बाद आखिरकार शावक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि, असली चुनौती अब उसे उसकी मां से मिलाने की थी, क्योंकि यह अनिश्चित था कि हाथी का झुंड उसे अपनाएगा या नहीं।

वन विभाग की टीम ने हाथियों के झुंड का लोकेशन ट्रेस किया और सावधानीपूर्वक शावक को उसके परिवार से मिलाने की प्रक्रिया शुरू की। टीम की मेहनत रंग लाई और दोपहर लगभग 12 बजे हाथी का बच्चा अपनी मां से मिल गया। जैसे ही मां ने अपने बच्चे को पहचाना, वह उसे लेकर जंगल की ओर चली गई। वन विभाग के इस साहसिक एवं सफल रेस्क्यू ऑपरेशन की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

ख़बरें और भी …

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related