37.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

IPL 2025: RCB ने रचा इतिहास, 17 साल बाद CSK को हराया…

HomeNationalCHENNAIIPL 2025: RCB ने रचा इतिहास, 17 साल बाद CSK को हराया...

Date:

चेन्नई : 28 मार्च 2025 (sc टीम )

आईपीएल 2025 के 8वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 50 रनों से हराया | इस जीत के साथ ही आरसीबी ने इतिहास रचा है, क्योंकि यह 2008 के बाद आरसीबी की सीएसके के खिलाफ चेपॉक स्टेडियम में पहली जीत है | इस जीत में आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने बल्ले के साथ और तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने गेंद के साथ अहम योगदान दिया |

आरसीबी ने सीएसके को 50 रनों से हराया:
इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए | चेन्नई सुपर किंग्स की टीम जीत के लिए मिले 197 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 146 रन बना पाई और 50 रनों से मैच हार गई | यह टूर्नामेंट में आरसीबी की लगातार दूसरी जीत है, जबकि सीएसके की पहली हार है |

आरसीबी के आगे सीएसके के बल्लेबाजों ने टेके घुटने:
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए पारी की शुरुआत करने के लिए रचिन रविंद्र और राहुल त्रिपाठी आए. सीएसके की शुरुआत किसी बुरे सपने की तरह रही और राहुल त्रिपाठी 5, रुतुराज गायकवाड़ 0, दीपक हुड्डा 4, सैम करन 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए | लेकिन रचिन ने एक छोर संभालकर रखा और 31 गेंदों पर 5 चौकों की मदद से 41 रनों पारी खेली | उन्हें यश दयाल 13वें ओवर की पहली गेंद पर बोल्ड कर दिया | इसके बाद दयाल ने ओवर की पांचवी गेंद पर शिवम दुबे (19) को बोल्ड कर दिया |

इसके बाद रविचंद्रन अश्विन (11) और रविंद्र जडेजा 25) ने बल्ले से महत्वपूर्ण योगदान दिया. अनुभवी बल्लेबाज एमएस धोनी ने आखिरी ओवर में दर्शकों का मनोरंजन किया | धोनी ने 16 गेंद में 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 30 रनों की पारी खेली, लेकिन सीएसके को जीत दिलाने के लिए यह नाकाफी था |

आरसीबी के लिए रजत पाटीदार ने लगाया अर्धशतक:
इससे पहले टॉस हारने के बाद विराट कोहली और फिट साल्ट ने बेंगलुरु के लिए पारी की शुरुआत की | इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 4.6 ओवर में 45 रन जोड़े | टीम के लिए फिल साल्ट ने 32, विराट कोहली ने 31 रनों का योगदान दिया | आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा रन कप्तान रजत पाटीदार ने बनाए | उन्होंने 32 बॉल में 4 चौके और 3 छक्कों के साथ 51 रनों की पारी खेली |

टीम के लिए अंतिम ओवर्स में टिम डेविड ने 8 बॉल में 1 चौके और 3 छक्के के साथ नाबाद 22 रनों की पारी खेलकर आरसीबी को 196 रन बनाए | सीएसके की ओर से नूर अहमद ने 4 ओवर में 36 रन देकर 3 विकेट हासिल किए | मथीशा पथिरााना ने 2, खलील अहमद और रविचंद्रन अश्विन को 1-1 विकेट मिला |

www.swatantrachhattisgarh.com

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...