23.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

CRPF DG ने बीजापुर में किया बाइक से दौरा, नक्सल विरोधी अभियानों की जमीनी हकीकत को परखा…

HomeChhattisgarhBIJAPURCRPF DG ने बीजापुर में किया बाइक से दौरा, नक्सल विरोधी अभियानों...

Date:

रायपुर : 25 मार्च 2025 (भूषण )

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के महानिदेशक (DG) ने बीजापुर के बीहड़ और नक्सल प्रभावित इलाकों में बाइक से सफर कर वहां की जमीनी स्थिति का जायजा लिया। IED-प्रभावित क्षेत्रों से गुजरते हुए, उन्होंने सुरक्षा बलों द्वारा सामना की जाने वाली चुनौतियों को प्रत्यक्ष रूप से अनुभव किया।

इस दौरान, DG ने 85 बटालियन मुख्यालय, नयापारा का भी दौरा किया, जहां उन्होंने CRPF और छत्तीसगढ़ पुलिस के जवानों से मुलाकात की। उन्होंने Left Wing Extremism के खिलाफ हाल ही में मिली सफलता पर जवानों की सराहना की और उन्हें इसी जज़्बे के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

संवाद‘ सत्र के तहत, DG ने जवानों को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत रहने की सलाह दी। उन्होंने फिटनेस और सकारात्मक सोच को अभियान की सफलता का प्रमुख कारक बताते हुए कहा कि केवल अनुशासन और सतर्कता से ही नक्सल उन्मूलन की दिशा में प्रभावी कदम बढ़ाए जा सकते हैं।

CRPF और छत्तीसगढ़ पुलिस के बीच समन्वय और नक्सल विरोधी अभियानों की सफलता को लेकर यह दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अधिकारी का यह जमीनी निरीक्षण अभियान रणनीतिक दृष्टि से सुरक्षा बलों को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।

ख़बरें और भी …व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक:https://www.facebook.com/me यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में कुत्ते को खाना खिलाने को लेकर विवाद, युवक की मौत…

रायपुर / छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कुत्ते...