36.1 C
Raipur
Friday, April 3, 2026

2897 बीएड सहायक शिक्षकों की आजीविका पर संकट: 101 दिनों से जारी संघर्ष, कब होगा समायोजन ?

HomeChhattisgarh2897 बीएड सहायक शिक्षकों की आजीविका पर संकट: 101 दिनों से जारी...

Date:

रायपुर : 25 मार्च 2025 (भूषण)

छत्तीसगढ़ के 2897 बीएड सहायक शिक्षक अपनी समायोजन की मांग को लेकर बीते 101 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। पहले कड़कड़ाती ठंड में और अब तपती धूप में उनका संघर्ष जारी है, लेकिन सरकार की ओर से कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला है।

शिक्षकों का कहना है कि बिना किसी गलती के उनकी आजीविका छीन ली गई है। वे लगातार सरकार से अपील कर रहे हैं कि उनका समायोजन जल्द से जल्द किया जाए, जिससे वे फिर से सम्मानपूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें।

आंदोलन को प्रभावी बनाने के लिए शिक्षकों ने खून से पत्र लिखकर, घुटनों पर चलकर और शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के माध्यम से सरकार तक अपनी आवाज़ पहुँचाने की कोशिश की, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है।

एक प्रदर्शनकारी शिक्षक ने कहा,
“हमने कड़ी मेहनत और परिश्रम से यह पद पाया था, लेकिन अब हमें बिना किसी कारण बेरोजगार कर दिया गया है। हमारी मांग सिर्फ इतनी है कि हमें हमारे अधिकार वापस दिए जाएं।”

शिक्षकों ने माननीय मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री और संबंधित अधिकारियों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द समायोजन प्रक्रिया पूरी करें और इस मुद्दे पर हस्तक्षेप करने की मांग की है।

अब सवाल यह है कि क्या सरकार इन शिक्षकों की पीड़ा को समझेगी? क्या जल्द कोई निर्णय लिया जाएगा? या फिर इनकी आवाज़ यूं ही अनसुनी रह जाएगी?

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक:https://www.facebook.com/me यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

कोयला लेवी घोटाला: हाईकोर्ट सख्त, देवेंद्र डडसेना की जमानत याचिका खारिज…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हाईलाइट बॉक्स: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बहुचर्चित कोयला लेवी घोटाले में...

अकलतरा में NI कार्य पूरा, 14 ट्रेनों की बहाली से यात्रियों को बड़ी राहत…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स: • अकलतरा स्टेशन पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के...

छत्तीसगढ़ को रजत से संतोष: रोमांचक फाइनल में पश्चिम बंगाल ने मारी बाजी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ हाइलाइट्स खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में पुरुष फुटबॉल...