23.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने मलखंभ विजेता खिलाड़ियों पर की धनवृष्टि |

HomeChhattisgarhखेल एवं युवा कल्याण विभाग ने मलखंभ विजेता खिलाड़ियों पर की धनवृष्टि...

Date:

नारायणपुर : 11 मार्च 2023 (सुनील सिंह राठौर )

खेल एवं युवा कल्याण विभाग ( छत्तीसगढ़ शासन) के द्वारा मलखंभ के विजेताओं को बड़ी धनराशि की सौगात देकर सम्मानित किया | दिनांक 6 फरवरी से 11 फरवरी 2023 तक “खेलो इंडिया ” उज्जैन,(म.प्र.) में आयोजित मलखंभ खेल प्रतियोगिता में विजेताओं को छत्तीसगढ़ सरकार खेल एवं युवा कल्याण विभाग के द्वारा बड़ी धनराशि की सौगात देकर सम्मानित किया | जिसमें बालक टीम के राकेश कुमार वरदा को दो लाख रुपया ₹200000/-, मोनू नेताम को एक लाख ₹100000 /-, संतोष सोरी को एक लाख ₹100000 /-, मानू ध्रुव को पचास हजार 50,000/-, श्यामलाल पोटाई को पचास हजार 50,000 /-, रविंद्र कुमार को पचास हजार 50,000 /- से नवाज़ा गया | इसी प्रकार से बालिका टीम के सरिता पोयम को 50,000/- जयंती कचालम को 50,000/- दुर्गेश्वरी कुमेटी 50,000/-, संताय पोटाई 50,000/-, हिमांशी उसेंडी 50,000 /-, शिक्षा दिनकर को 50,000/- से नवाज़ा गया |

सरकार द्वारा समस्त खेलों के लिए घोषित कुल पुरस्कार राशि 2350000/- में से सर्वाधिक राशि 8,50,000/- अर्थात एक तिहाई मलखंभ खिलाड़ियों को प्राप्त हुआ है। ये पुरस्कार राशि सरकार एवं खेल विभाग द्वारा खिलाड़ियों के बैंक खातों में सीधे जमा कर दिया जावेगा। अवगत हो कि मलखंभ खिलाड़ियों के पास समुचित साधन उपलब्ध न होते हुए भी दुरस्थ ग्रामीण पामगढ़ और बीहड़ नारायणपुर क्षेत्र में कठिन अभ्यास कर इतनी ऊंचाई तक पहुंचे हैं जो कि छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में छत्तीसगढ़ मलखंभ खिलाड़ियो ने स्वर्ण,रजत एवं कांस्य पदक जीतकर छत्तीसगढ़ की झोली भर दी थी। राकेश कुमार वरदा ने आल वोव्हर इंडिया उपकरण चैंपियनशिप में 8.85 अंक के साथ स्वर्ण पदक तथा मोनू नेताम ने 8.70 अंक अर्जित कर कास्य पदक पर कब्जा किया था।

विदित हो कि उज्जैन में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 मे सर्वश्रेष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए 201.25 अंक अर्जित कर छत्तीसगढ़ के महिला एवं पुरूष खिलाड़ियों ने टीम चैंपियन का खिताब अपने नाम करते हुए इतिहास रच दिया था। इस प्रकार छत्तीसगढ़ के महिला एवं पुरूष मलखंभ खिलाड़ियों ने अच्छा खेल प्रदर्शन करते हुए 1स्वर्ण, 1रजत एवं 14 कास्य जीतकर कुल 16 पदकों की झड़ी लगाकर छत्तीसगढ़ की झोली भर दिया। यह समस्त 2.5 करोड़ छत्तीसगढ़ियों के लिए गर्व की बात है।

उक्त सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार राशि से सम्मानित होने पर उमेश पटेल, खेल मंत्री, छ.ग.शासन, अरूण साव,सांसद, बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र, श्रीमती रेणु जी पिल्ले,अपर मुख्य सचिव, खेल विभाग छ.ग.शासन, आईएएस नीलम नामदेव एक्का, सचिव खेल एवं कल्याण विभाग छ.ग शासन, श्रीमती स्वेता श्रीवास्तव सिन्हा, संचालक, खेल विभाग छ.ग.शासन, एम.एल सिहोसे, सीडीएम अधिकारी, छ.ग.शासन, छत्तीसगढ़ मलखंभ संघ के संरक्षक एवं भूतपूर्व बीडीए अध्यक्ष अनिल टाह, अध्यक्ष प्रेमचन्द शुक्ला ,उपाध्यक्ष द्वय विरेन्द्र तिवारी,राजा सरकार , बिसन कसेर , महासचिव डा.राजकुमार शर्मा,कोषाध्यक्ष अनिल सिंह,कोच मनोज प्रसाद एवं पुष्कर दिनकर, श्रीमती पूनम प्रसाद ,अंजनीकांत सिंह,कृष्णा यादव,सुशांत शुक्ला, अमरनाथ सिंह, महासचिव छ.ग. एथलेटिक्स संघ, हेमंत परिहार, डा. जयशंकर यादव, डा. बसंत अंचल, छ.ग कबड्डी संघ, रामपूरी गोस्वामी, महासचिव छ.ग. ताइक्वांडो संघ,सुशील मिश्रा, खेल परिसर,हितेश तिवारी, छ.ग. बाक्सिंग संघ,जिमनास्टिक खिलाड़ी अंशुमाला कुजूर, तथा विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारियों एवं खेल प्रेमियों आदि ने पुरस्कृत खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है एवं आशा व्यक्त की है कि भविष्य में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता में अधिक से अधिक पदक जीतकर छत्तीसगढ़ राज्य एवं मलखंभ खेल का नाम उज्जवल करते रहेंगे।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में कुत्ते को खाना खिलाने को लेकर विवाद, युवक की मौत…

रायपुर / छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कुत्ते...