रायपुर के कोटा वार्ड में 29 वें निःशुल्क नियमित योगाभ्यास केन्द्र का शुभारंभ. 

HomeCHHATTISGARHरायपुर के कोटा वार्ड में 29 वें निःशुल्क नियमित योगाभ्यास केन्द्र का...

Date:

रायपुर : 11 मार्च 2023. छत्तीसगढ़ योग आयोग के द्वारा आज नियमित योगाभ्यास कार्यक्रम के अंतर्गत रामकृष्ण परमहंस वार्ड के टीचर्स कॉलोनी गार्डन, कोटा में 29वें निःशुल्क नियमित योगाभ्यास केन्द्र शुरू किया गया। इस अवसर पर संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय, योग आयोग के अध्यक्ष श्री ज्ञानेश शर्मा और वार्ड पार्षद श्रीकुमार मेनन भी उपस्थित थे। इस योगाभ्यास केंद्र का संचालन योग प्रशिक्षक श्रीमती सुषमा ऊके द्वारा प्रतिदिन सुबह 6 से 7 बजे तक किया जाएगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री विकास उपाध्याय ने कहा कि श्री ज्ञानेश शर्मा के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ योग आयोग रायपुर शहर के साथ-साथ राज्य भर में योग गतिविधियों का संचालन कर रहा है, जिससे निश्चित ही लोगों को योग के माध्यम से स्वास्थ्य लाभ मिल रहा है। योग आयोग के अध्यक्ष श्री ज्ञानेश शर्मा ने होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दिनचर्या में नियमित योग को शामिल करने से स्वास्थ्य लाभ के साथ परिवार में सकारात्मक वातावरण निर्मित होगा। बच्चों के व्यक्तित्व का विकास भी होगा।
इस अवसर पर विशेष अतिथि के रुप में वार्ड पार्षद श्री कुमार मेनन, श्री श्याम सुंदर रैदास सहायक संचालक, श्री रविकांत कुम्भकार प्रभारी अधिकारी, श्री सतीश अग्निहोत्री संरक्षक एक्स आर्मी फाउंडेशन, कैप्टन विरेन्द्र चौहान महासचिव, श्री दिनेश मिश्रा, योग साधक श्री छबिराम साहू, सुषमा ऊके, प्रियंका साहू सहित वार्ड तथा कॉलोनी के गणमान्य नागरिकगण उपस्थित रहे।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

लोकतंत्र सेनानियों को मिला सम्मान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले- आपातकाल का दौर कभी नहीं भुलाया जा सकता…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस आपातकाल स्मृति दिवस पर लोकतंत्र सेनानियों का भव्य सम्मान...

रास्ते से अगवा कर घर में बनाया बंधक! खाट के नीचे बंधी मिली 22 वर्षीय युवती, आरोपी फरार…

आरंग/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस 22 वर्षीय युवती के कथित अपहरण और बंधक बनाए...

भिलाई स्टील प्लांट में 119 कर्मियों का सम्मान, नेहरू अवार्ड से बढ़ा हौसला…

भिलाई/छत्तीसगढ़ उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को मिला...