30.1 C
Raipur
Friday, February 13, 2026

रायपुर : गोली चलाने वाला बाप-बेटा गिरफ्तार, आपसी विवाद पर घटना को दिया था अंजाम…

HomeChhattisgarhरायपुर : गोली चलाने वाला बाप-बेटा गिरफ्तार, आपसी विवाद पर घटना को...

Date:

रायपुर : 06 मार्च 2025 (SCटीम)

राजधानी रायपुर के तेलीबांधा इलाके में हवाई फायरिंग करने वाले आरोपी पिता-पुत्र को पुलिस ने घटना के चार घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया | आपसी विवाद काे लेकर आरोपियों ने उद्योग भवन के सामने गोली चलाई थी | घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी समेत पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर घटना की जांच में जुटे थे |

घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी डॉ. लाल उमेंद सिंह, एडिशनल एसपी लखन पटले, एडिशनल एसपी क्राइम संदीप मित्तल, डीएसपी संजय सिंह, क्राइम ब्रांच प्रभारी परेश पांडे समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचे थे | प्रार्थी मदनजीत सिंह की शिकायत पर अपराध दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी | गोली चलाने वाले आरोपी जशपाल रंधावा और उसके पिता हरप्रीत उर्फ लाली सिंह को गिरफ्तार कर पुलिस घटना के संबंध में पूछताछ कर रही |

ख़बरें और भी …

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related