विधानसभा में चरणदास महंत ने इन्वेस्ट छत्तीसगढ़ का मुद्दा उठाया…

HomeCHHATTISGARHविधानसभा में चरणदास महंत ने इन्वेस्ट छत्तीसगढ़ का मुद्दा उठाया...

Date:

रायपुर : 06 मार्च 2025 (SC टीम)

छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज 8वां दिन है | जहां प्रश्नकाल शुरू होते ही विपक्ष ने सवाल पूछे | नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने इन्वेस्ट छत्तीसगढ़ का मुद्दा उठाया | महंत ने मंत्री से पूछा दूल्हे के बगैर बारात निकल सकती है क्या? इसके अलावा उन्होंने कारखानों में दुर्घटना से हुई मौतों पर जानकारी मांगी | बगैर भूमि चयन उद्योग लगाने के प्रस्ताव पर महंत ने सवाल उठाते हुए कहा- भूमि का चयन किया नहीं उद्योग लगाना चाहते हैं |

उन्होंने कहा कि- पहले जमीन, बिजली, पानी की व्यवस्था कीजिए फिर विदेश जाइए | हम भी साथ जाएंगे, कोरबा का साथ मिलकर विकास करेंगे इस पर मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा भूमि चिन्हित कर ली गई है, 1 लाख करोड़ के निवेश का प्रस्ताव मिला है | लैंड बैंक के माध्यम से भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित की जाती है |

नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने जनवरी 2024 से 2025 तक कारखानों दुर्घटनाओं की पूरी जानकारी मांगी | इस पर मंत्री लखन देवांगन ने बताया कि जनवरी 2024 से 2025 में छग में 171 औद्योगिक दुर्घटनाएं हुई | कारखानों में घटित दुर्घटना में 124 श्रमिकों की मौत, 86 श्रमिक घायल हुए. मृत श्रमिकों के आश्रितों को 17,23,68,454 रुपए की राशि दी गई | घायल श्रमिकों को 60,32,342 रुपए की राशि दी गई | 171 दुर्घटनाओं की जांच की गई है | 191 कारखानों को कारखाना अधिनियम के अतिक्रमण में दोषी पाया गया |

ख़बरें और भी …

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

स्टेशन पार्सल ऑफिस से नकली पनीर की बड़ी खेप जब्त, खाद्य सुरक्षा विभाग ने शुरू की जांच…

रायपुर, छत्तीसगढ़ रायपुर रेलवे स्टेशन के पार्सल कार्यालय से संदिग्ध...

रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.20 करोड़ का गांजा जब्त; पिता-पुत्र गिरफ्तार…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ हेड लाइंस • रायपुर पुलिस ने 200 किलोग्राम...