31.1 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

साय सरकार 3 मार्च को पेश करेगी एक लाख 60 हजार करोड़ रुपये का बजट…

HomeChhattisgarhसाय सरकार 3 मार्च को पेश करेगी एक लाख 60 हजार करोड़...

Date:

रायपुर: 02 फरवरी 2025 (SC टीम)

छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार 3 मार्च को अपना दूसरा पूर्ण बजट पेश करने जा रही है। यह राज्य का 24वां बजट होगा, जिसे वित्त मंत्री ओपी चौधरी विधानसभा में प्रस्तुत करेंगे. इस बार बजट का आकार करीब 1 लोखा 60 हजार करोड़ रुपये रहने की संभावना है, जो पिछले साल के 1,47,000 करोड़ की तुलना में लगभग 10 % अधिक है।

ऐसी संभावना है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में यह बजट महिलाओं, युवाओं, किसानों और आदिवासी वर्ग पर विशेष ध्यान देने वाला हो सकता है ।इसके अलावा, बस्तर और सरगुजा के विकास, टूरिज्म और इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी सरकार का फोकस रहेगा।

महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना का विस्तार:

सरकार महतारी वंदन योजना को विस्तार कर सकती है. महतरी वंदन योजना में छूट गई महिलाओं के लिए प्रावधान हो सकते है। महतरी वंदन योजना के तहत 1000 रुपये महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जाती है, जिससे उनके सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण को बल मिलेगा।

युवाओं के लिए रोजगार के अवसर: बजट में युवाओं के लिए स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने पर ध्यान दिया जा सकता है. इससे नए उद्यमियों को आर्थिक मदद मिलेगी और बेरोजगारी को कम करने में सहायता मिलेगी।

किसानों के लिए:सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए सरकार कुछ नया कर सकती है। किसानों के लिए सिंचाई, फसलों के लिए अनुदान और बाजार उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा सकता है।

बस्तर और सरगुजा क्षेत्र में इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण पर विशेष ध्यान दिया जा सकता है। इसके तहत एडवेंचर स्पोर्ट्स, वाइल्डलाइफ टूरिज्म और पारंपरिक पर्यटन स्थलों के विकास को प्राथमिकता दी जा सकती है।

बस्तर और सरगुजा क्षेत्र में इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण पर विशेष ध्यान दिया जा सकता है। इसके तहत एडवेंचर स्पोर्ट्स, वाइल्डलाइफ टूरिज्म और पारंपरिक पर्यटन स्थलों के विकास को प्राथमिकता दी जा सकती है।

शिक्षकों की भर्ती को लेकर भी बजट में खास प्रावधान किए जाने की उम्मीद है, क्योंकि सरकार ने शिक्षकों की भर्ती का वादा किया था। इससे सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाया जा सकेगा ।

ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए नई योजनाएं शुरू की जा सकती हैं। इससे गांवों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों का विकास होगा।

छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद पहला बजट वर्ष 2000 में पेश किया गया था, जिसका आकार सिर्फ 5,700 करोड़ रुपये था. 25 वर्षों में यह 30 गुना बढ़कर 1,60,000 करोड़ रुपये तक का हो सकता है। यह साफ दर्शाता है कि राज्य ने आर्थिक रूप से काफी प्रगति की है।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related