35.1 C
Raipur
Wednesday, April 1, 2026

ग्राम पंचायत चुनाव : मतदाताओं को लुभाने प्रत्याशी ने नकली चांदी के गहने बांटे, ग्रामीणों में आक्रोश…

HomeChhattisgarhग्राम पंचायत चुनाव : मतदाताओं को लुभाने प्रत्याशी ने नकली चांदी...

Date:

कवर्धा: 20 फरवरी 2025 (संजीव पाण्डेय )

ग्राम पंचायत चुनाव का दूसरा चरण दिनांक 20 फरवरी को होने जा रहा है। चुनाव को लेकर पंच, सरपंच, जनपद पंचायत के प्रत्याशी दम खम के साथ मैदान में उतरे हुए है। लोभ लुभावन वादे के साथ ग्राम पंचायत बोड़तरा खुर्द में 150 से अधिक नकली ज्वेलरी बिल के साथ नकली चांदी वितरण किया गया है। वहीं ग्रामीण मतदाता इस बात को लेकर आक्रोश में है। बता दें कि यह पूरा मामला कबीरधाम जिले के ग्राम पंचायत बोड़तरा खुर्द का है। जहां अमित शर्मा नाम के प्रत्याशी ने पूरे गांव में नकली बिल और नकली चांदी के ज्वेलरी मतदाताओं को लुभाने के लिए बांट दिया। वहीं जब ग्रामीणों को शक हुआ तो उन्होंने असली नकली ज्वेलरी की पहचान के लिए पायल और बिछिया को जलाया गया तो पाया कि सभी नकली है।

इस मामले में गांव के सराफा व्यापारी का कहना है कि मैने सिर्फ एक नग पायल बेचा है, जिसका बिल पर्ची मेरे पास है। हमारे प्रतिष्ठान को नुकसान पहुंचाने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। वहीं प्रत्याशी को लेकर ग्रामीणों में भी आक्रोश व्याप्त है।

Join whatsapp Group: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

स्लीपर यात्रियों को बड़ी राहत: अब ट्रेन में मिलेगा बेडरोल, रायपुर मंडल की नई पहल…

छत्तीसगढ़ रायपुर। लंबी दूरी की यात्रा करने वाले रेल यात्रियों...