29.1 C
Raipur
Wednesday, March 25, 2026

रामलीला मैदान में दिल्ली सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आज…

HomeNationalरामलीला मैदान में दिल्ली सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आज...

Date:

नई दिल्ली : 20 फरवरी 2025 (दिल्ली डेस्क )

दिल्ली विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद आज गुरुवार को दिल्ली में नई सरकार का गठन 12 बजे दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा | इसके लिए बीते तीन दिनों से तैयारियां जोर-जोर से चल रही हैं | पहले शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार शाम 4:30 बजे होने की चर्चा थी, लेकिन प्रदेश बीजेपी कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री तरुण चुघ और विनोद तावड़े की मौजूदगी में मंगलवार को हुई बैठक के बाद शपथ ग्रहण समारोह 12 बजे आयोजित करने का फैसला लिया गया | दिल्ली में नई सरकार के गठन के कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं को सुबह 10 बजे से ही समारोह में मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं |

प्राप्त जानकारी के अनुसार शपथ ग्रहण समारोह के बाद नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री और सभी मंत्री दिल्ली सचिवालय जाकर वहां अपना पदभार ग्रहण करेंगे | कुछ देर बाद दिल्ली सचिवालय में ही कैबिनेट की पहली मीटिंग भी होगी | जिसमें संभावना जताई जा रही है कि चुनाव प्रचार के दौरान दिल्ली की जनता से पार्टी के नेताओं ने जो वादे किए थे, उनमें से कुछ अहम फैसले इस कैबिनेट की बैठक में लिए जाएंगे | इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री सुबह 11:15 बजे मंच पर पहुंचेंगे | रामलीला मैदान में तमाम अतिथियों को बैठने के लिए तीन मंच बनाए गए हैं | इस दौरान वहां कोई भाषण नहीं होगी | केवल राष्ट्रगान होगा और उसके बाद उपराज्यपाल वीके सक्सेना नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री और मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे |

Join whatsapp Group: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related