36.1 C
Raipur
Tuesday, March 24, 2026

नए CEC के लिए चयन समिति की बैठक, मोदी-शाह और राहुल गांधी के बीच CEC के नाम पर हुई चर्चा…

HomeNationalनए CEC के लिए चयन समिति की बैठक, मोदी-शाह और राहुल गांधी...

Date:

नई दिल्ली : 17 फरवरी 2025 (दिल्ली डेस्क)

देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार कल 18 फरवरी को रिटायर हो रहे हैं | उनकी जगह नए CEC नियुक्त करने PM नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की अध्यक्षता में चयन समिति की PMO में बैठक हुई | मीटिंग में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) भी मौजूद रहे | गौरतलब है कि पहले सीईसी की नियुक्ति वरिष्ठता के आधार पर होती थी. मगर, नए प्रावधानों के तहत चयन समिति बहुमत या सर्वसम्मति से निर्वाचन आयुक्त का चयन करेगी. इसे लेकर साउथ ब्लॉक में बैठक रखी गई थी | सीईसी की नियुक्ति के लिए तीन सदस्यीय चयन समिति बनी है | पहले यह नियुक्ति वरिष्ठता के आधार पर होती थी | उनके बाद ज्ञानेश कुमार सबसे वरिष्ठ चुनाव आयुक्त हैं मगर, नए प्रावधानों के तहत चयन समिति बहुमत या सर्वसम्मति से निर्वाचन आयुक्त का चयन करेगी |

बैठक के बाद कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फेंस की | कांग्रेस नेता अजय माकन ने कहा, सीईसी के चयन के लिए आज बैठक थी, सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि 19 फरवरी को इस पर सुनवाई करेगा कि कमेटी का संविधान कैसा होना चाहिए , इसे देखते हुए कांग्रेस का मानना है कि आज की मीटिंग को स्थगित किया जाना चाहिए था |

बता दें कि सीईसी के चयन के लिए केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल की अगुवाई में एक सर्च कमेटी का गठन किया था. इसमें दो अन्य सदस्य के तौर पर वित्त और कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के सचिवों को शामिल किया गया. कमेटी ने सीईसी और ईसी के रूप में नियुक्ति के लिए 5 सचिव स्तर के अधिकारियों के नामों की सूची की. अब प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली चयन समिति इसमें से सीईसी और ईसी के नाम तय करेगी. नए चयन समिति में पीएम मोदी के अलावा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और प्रधानमंत्री द्वारा नामित एक केंद्रीय कैबिनेट मंत्री शामिल हैं |

Join whatsapp Group: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related