30.1 C
Raipur
Thursday, March 26, 2026

दिल्ली में सीएम चयन के लिए कवायद आज, देर रात तक चली महासचिवों के संग बैठक…

HomeNationalदिल्ली में सीएम चयन के लिए कवायद आज, देर रात तक चली...

Date:

नई दिल्ली: 16 फरवरी 2025 (दिल्ली डेस्क)

दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी को मिली बंपर जीत के बाद नतीजे आए 8 दिन हो गए हैं। लेकिन, अब तक मुख्यमंत्री की घाेषणा नहीं हुई है। शनिवार रात को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में पार्टी हेडक्वॉर्टर में महासचिवों की बैठक हुई। बताया जा रहा है कि इसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री का नाम तय करने के लिए पर्यवेक्षक के नाम पर चर्चा की गई।

दिल्ली में मुख्यमंत्री का नाम तय करने के लिए बीजेपी आज रविवार पर्यवेक्षक की घोषणा कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक इसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल हो सकते हैं। पर्यवेक्षकों की घोषणा के बाद आज विधायक दल की बैठक की भी संभावना जताई जा रही है। कहा जा रहा है कि भाजपा आज ही सीएम के नाम का ऐलान कर सकती है।

बता दें सीएम पद की रेस में प्रवेश वर्मा, सतीश उपाध्याय, मनजिंदर सिंह सिरसा, आशीष सूद, जितेंद्र महाजन, विजेंद्र गुप्ता, शिखा रॉय, रेखा गुप्ता जैसे नाम शामिल है। अब देखना होगा की भाजपा इसमें से किसी नाम पर मुहर लगाती है या एक फिर से कोई नया सामने लाकर चौंकाती है।

Join whatsapp Group: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

होटल-रेस्तरां में ‘एलपीजी शुल्क’ पर सख्ती, अब मनमानी वसूली नहीं चलेगी…

नई दिल्ली /भारत हाइलाइट सीसीपीए ने “एलपीजी शुल्क”, “गैस...