30.1 C
Raipur
Thursday, March 26, 2026

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए होगी वोटिंग कल …

HomeChhattisgarhत्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए होगी वोटिंग कल ...

Date:

रायपुर : 16 फरवरी 2025

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए कल मतदान होगा, जो बैलट पेपर से तीन चरणों में संपन्न किया जाएगा. मतदान 17, 20 और 23 फरवरी को आयोजित किया जाएगा, जबकि मतगणना 18, 21 और 24 फरवरी को होगी. इस चुनाव में 433 जिला पंचायत सदस्य और 2,973 जनपद पंचायत सदस्य पदों के लिए मतदान होगा. इसके अलावा, 11,672 ग्राम पंचायतों में सरपंचों का चुनाव भी किया जाएगा.

मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज का अधिवेशन आज:

छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी समाज का 8वां राज अधिवेशन 16 फरवरी को धरसीवां के औद्योगिक क्षेत्र सांकरा (निक्को) में आयोजित किया जाएगा, जिसमें सुबह कलश यात्रा निकाली जाएगी. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे. अध्यक्षता खोड़सराम कश्यप, केन्द्रीय अध्यक्ष छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी समाज करेंगे, जबकि संयोजक नीलमणि परगनिहा, धरसीवां राज प्रधान होंगे. अतिविशिष्ट अतिथियों में विजय बघेल, संरक्षक एवं सांसद दुर्ग, और मंत्री टंकराम वर्मा शामिल होंगे |

Join whatsapp Group: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related