29.1 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

फ्रांस यात्रा पूरी, अब अमेरिका के लिए रवाना हुए पीएम मोदी,अगली मुलाक़ात होगी डोनाल्ड ट्रंप से…

HomeNationalफ्रांस यात्रा पूरी, अब अमेरिका के लिए रवाना हुए पीएम मोदी,अगली मुलाक़ात...

Date:

नईदिल्ली : 12 फरवरी 2025 (दिल्ली डेस्क)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलने के लिए अमेरिका रवाना हो गए | वे फ्रांस की अपनी दो दिवसीय यात्रा पूरी करने के बाद वहां पहुंच रहे हैं | अमेरिका में पीएम मोदी राष्ट्रपति ट्रंप के साथ रिस्ट्रिक्टिड और प्रतिनिधिमंडल स्तर दोनों फॉरमेट में द्विपक्षीय बैठक करेंगे |

बता दें कि जनवरी में ट्रंप के अमेरिका के 47 वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने के बाद पीएम मोदी उनसे से मिलने वाले चौथे विदेशी नेता होंगे | पीएम मोदी ने अमेरिका रवाना होने से पहले फ्रांस में राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक्शन समिट की सह-अध्यक्षता की | मैक्रों के साथ उन्होंने द्विपक्षीय चर्चा भी की | यह प्रधानमंत्री मोदी की छठी फ्रांस यात्रा है | फ्रांस के बाद पीएम मोदी अमेरिका पहुंचेंगे | प्रधानमंत्री मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निमंत्रण पर 12-13 फरवरी को अमेरिका के दौरे पर जा रहे हैं | राष्ट्रपति ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के लिए पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं के बीच यह पहली मुलाकात होगी |

उल्लेखनीय है कि फ्रांस में द्विपक्षीय वार्ता के दौरान पीएम मोदी और मैक्रों ने बुधवार को दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश संबंधों को बढ़ाने का आह्वान किया और हिंद-प्रशांत और विभिन्न वैश्विक मंचों और पहलों में अपनी भागीदारी को और गहरा करने के लिए प्रतिबद्धता जताई |

पढ़ते रहिये : www.swatantrachhattisgarh.com

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related